29 January 2026 Weather Update : आज मौसम साफ, 31 जनवरी व 1 फरवरी को फिर से भारी बारिश का अलर्ट

Date:

29 January 2026 Weather update : उत्तर भारत में एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश की संभावना बन रही है। 31 जनवरी को हरियाणा के कुछ हिस्सो में और 1 फरवरी को पूरे हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है।

बता दें कि इस सर्दी के सीजन में अभी तक 3 से 4 दिन ही बारिश हुई है। हालांकि दूसरे सीजन की तुलना में यह कम है। पिछले सप्ताह 22 जनवरी और फिर 25 जनवरी को हुई बारिश तथा ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों की फसल में नुकसान हुआ है। अब दो दिन फिर से बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इस बार ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट नहीं है, जिससे किसानों की चिंता कुछ कम होगी लेकिन तेज हवाएं चलने से फसल गिरने की आशंका है।

Weather update : देखें कल कैसा रहेगा मौसम

30 जनवरी का मौसम : 30 जनवरी को हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह तथा शाम को हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, वहीं ठंड का असर भी दिखेगा।

29 January 2026 Weather Update Clear weather today, heavy rain alert again on 31 January and 1 February
29 January 2026 Weather Update

31 जनवरी का मौसम : 31 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इन चार जिलों में अधिकतर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने कहा कि 1 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। दो दिन बादलवाई रहेगी लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। 31 जनवरी को हरियाणा के 4 जिलों में और 1 फरवरी को सभी 22 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।

Weather update : 1 फरवरी को पूरे हरियाणा में बारिश

1 फरवरी का मौसम : 1 फरवरी को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश का अलर्ट है। जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में ज्यादार इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related