Wednesday, June 24, 2026
Homeताजा खबरFarmer Aadhar card Loan : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, अब...

Farmer Aadhar card Loan : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, अब आधार कार्ड से ही मिलेगा खेती का लोन

Haryana Farmer Aadhar card Loan : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खेती के लिए लोन लेने की प्रक्रिया को (Rural Digital Credit System) आसान और डिजिटल बनाने का फैसला किया है। अब किसान को लोन के लिए न तो कागजों की फाइल उठानी पड़ेगी और न ही पटवारी के पास जाना पड़ेगा तथा न ही तहसील व बैंक के चक्कर काटने होंगे। राज्य सरकार जल्द ही ‘ग्रामीण डिजिटल क्रेडिट सिस्टम’ लागू करने जा रही है, जिसके तहत केवल आधार कार्ड नंबर से ही लोन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसानों की वर्षों पुरानी इस समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। दरअसल हरियाणा सरकार ग्रामीण डिजिटल क्रेडिट सिस्टम योजना (Rural Digital Credit System) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सहयोग से लागू करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार और RBI के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत बैंकों को जमीन से जुड़े किसी भी कागजी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंकिंग सिस्टम को सीधे राज्य सरकार के डिजिटल भूमि रिकॉर्ड से जोड़ा जाएगा।

Haryana Farmer Aadhar card Loan Rural Digital Credit System
Haryana Farmer Aadhar card Loan Rural Digital Credit System

Farmer Aadhar card Loan: आधार नंबर से जमीन का रिकार्ड होगा आटोमेटिक वेरिफाई

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह प्रणाली कृषि ऋण वितरण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी (Rural Digital Credit System) बदलाव साबित होगी। जैसे ही किसान बैंक में लोन के लिए आवेदन करते समय अपना आधार नंबर देगा, आधार प्रमाणीकरण होते ही सिस्टम अपने आप जमीन का पूरा रिकॉर्ड निकाल लेगा। जमीन के मालिक का नाम और रकबा ऑनलाइन वेरिफाइड होते ही लोन की फाइल तुरंत आगे बढ़ा दी जाएगी। इससे लोन स्वीकृति में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

Farmer Aadhar card Loan : किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों को मिलेगा सबसे पहले फायदा

सरकार इस डिजिटल क्रेडिट सिस्टम को दो चरणों में लागू करेगी। पहले चरण में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। हरियाणा में बड़ी संख्या में किसान खेती के लिए केसीसी लोन का उपयोग करते हैं, ऐसे में सबसे पहले इन्हीं किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि अब तक किसानों को लोन (Farmer Aadhar card Loan) लेने के लिए पटवारी से जमीन की फर्द, तहसील से सत्यापन और फिर बैंक में दस्तावेज जमा कराने की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।

इस पूरी प्रक्रिया में कई बार हफ्तों लग जाते थे और किसानों को मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद मानवीय हस्तक्षेप लगभग खत्म हो जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल किसानों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी रोक लगेगी।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...