Wednesday, June 17, 2026
Home हेल्थSalphas Treatment : सल्फास जहर निगलने पर भी बच सकती है जान,...

Salphas Treatment : सल्फास जहर निगलने पर भी बच सकती है जान, चंडीगढ़ PGI के डॉक्टरों ने ढूंढा नया इलाज

Salphas Treatment PGI Chandigarh : खेती से संबंधित उपयोग में आने वाली कीटनाशक दवा सल्फास जहर अगर शरीर के अंदर जरा सा भी चला जाए तो व्यक्ति की मौत निश्चित है लेकिन अब इस सल्फास जहर के प्रभाव का भी तो तोड़ चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने निकाल लिया है। जी हां, पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपने अध्यन में यह पाया है कि कैसे समय रहते इंट्रावीनस लिपिड इमल्शन (ILE) थेरेपी सपोर्ट देकर ऐसे घातक ज़हर के गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

बता दें कि देश में हर साल सैंकड़ों, हजारों लोग घरेलू कलेश और तनाव में आकर सल्फास (कीटनाशक) ज़हर निगल लेते हैं, जिससे उनकी जान चली जाती है। सल्फास की टेबलेट अगर जीभ पर भी रख दी जाए और थोड़ी मात्रा में भी शरीर के अंदर चली जाए तो उसे अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। लेकिन अब सल्फास की दवाई का भी इलाज अब मिल गया है।

Salphas Treatment : सल्फास निगल ली तो ये है इलाज

पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने एल्यूमिनियम फॉस्फाइड यानि सल्फास जहर के इलाज में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। PGI के डॉक्टरों ने जान बचाने की नई राह बनाई है। PGI के आंतरिक चिकित्सा विभाग द्वारा किए गए इस अध्ययन में पहली बार यह सिद्ध हुआ है कि इंट्रावीनस लिपिड इमल्शन (ILE) थेरेपी सल्फास ज़हर से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।

Salphas Treatment Life can be saved even after ingesting Salphas poison; doctors at Chandigarh PGI have found a new treatment.
Salphas Treatment Life can be saved even after ingesting Salphas poison

Salphas Treatment : समय पर मिले इलाज तो 100 प्रतिशत बच सकती है जान

पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों द्वारा किए गए इस शोध के नतीजे काफी सकारात्मक नजर आए हैं। दरअसल जिन भी मरीजों को मानक उपचार के साथ इंट्रावीनस लिपिड इमल्शन दिया गया, उनमें मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी, गंभीर मेटाबॉलिक एसिडोसिस में तेज़ सुधार, रक्तचाप में स्थिरता और हृदय संबंधी जटिलताओं से बेहतर रिकवरी देखी गई। अध्ययन में यह भी सामने आया कि इस थेरेपी का समय पर उपयोग मरीज की हालत को निर्णायक रूप से बेहतर बना सकता है। इस नई थेरेपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुलभता और कम लागत है।

Salphas Treatment : सिविल अस्पताल, CHC और PHC पर भी मिलेगी दवा

इंट्रावीनस लिपिड इमल्शन (ILE) पहले से ही जिला सिविल अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी उपलब्ध है। इस दवा के जरिए दूर-दराज़ और ग्रामीण इलाकों में भी सल्फास निगलने वालों की जान बचाई जा सकेगी। PGI के डॉक्टरों के इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित जर्नल ‘यूरोपियन रिव्यू ऑफ मेडिकल एंड फार्माकोलॉजिकल साइंसेज़’ में प्रकाशित किया गया है, जिससे उत्तर भारत की एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या को वैश्विक मंच पर पहचान मिली है।

Salphas Treatment : शोध में यह डॉक्टर रहे शामिल

PGI के इस अध्ययन में आंतरिक चिकित्सा विभाग में प्रो. संजय जैन, डीन (अकादमिक) एवं विभागाध्यक्ष, के मार्गदर्शन में किया गया। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार में उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व इस शोध की सफलता में अहम रहा। शोध को पीजीआई की मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सेल (एमई आरसी) से वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस रैंडमाइज़्ड क्लीनिकल स्टडी के मुख्य शोधकर्ता डॉ. मंदीप सिंह भाटिया, एसोसिएट प्रोफेसर (आंतरिक चिकित्सा) रहे, जबकि डॉ. सौरभ चंद्रभान शारदा सह-शोधकर्ता थे। अध्ययन में विभाग के अन्य चिकित्सक भी शामिल रहे।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...