Weather update : हरियाणा में सुबह से ही बारिश का मौसम हो गया और जींद, फरीदाबाद समेत कई जिलों में सुबह 5 बजे से बारिश भी शुरू हो गई। आज और कल हरियाणा के 17 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका है तो वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जिससे फसलों के गिरने की आशंका है।
IMD चंडीगढ़ द्वारा आज यानि 1 फरवरी को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद (weather Faridabad), गुरुग्राम, पलवल, नूंह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है और यहां मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जींद में सुबह 5 बजे जोरदार बारिश हुई। हालांकि आधे घंटे तक बरसने के बाद बारिश थम गई और अभी भी बादलवाई बनी हुई है।
Haryana Weather update : देखें 2 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
2 फरवरी को हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा, आइए बताते हैं। 2 फरवरी को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं जींद, कैथल, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।

Weather update barish ka mausam : 3 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में 3 फरवरी (3 february mausam) को अभी तक बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 4 फरवरी को हरियाणा में मौसम साफ रहेगा और इसके बाद ठंड का असर कम होने लगेगा। कुछ दिन तक मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
Weather update haryana : बादलवाई के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा
फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलवाई के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान 8°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद चलने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं रात की ठिठुरन को बढ़ा देंगी। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी आशंका है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। आने वाले दिनों में जब आसमान साफ होगा, तब रात के तापमान में फिर से 2-3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

