New Rail Corridor : बजट 2026 में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की मंजूरी, देखें कहां बनेंगे

Date:

New Rail Corridor budget 2026 : केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर भी फोकस किया गया है। एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे के साथ-साथ रेल कोरिडोर पर भी इस बार बजट केंद्रित किया गया है। देश भर में 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इससे देश में ट्रेन यातायात की स्पीड बढ़ेगी। बजट में इसकी मंजूरी मिल गई है।

केंद्र सरकार और रेलवे द्वारा ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी स्पीड पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर देश में वर्षों पहले बिछाई गई रेल लाइन को लगातार बदला जा रहा है और उनको हाई स्पीड बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बजट में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनने के बाद ट्रेनों की रफ्तार में नई क्रांति आने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करने के दौरान इन 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की।

New Rail Corridors Budget 2026 approves 7 new high-speed rail corridors; see where they will be built.
New Rail Corridors Budget 2026 approves 7 new high-speed rail corridors; see where they will be built.

New Rail Corridor : यहां बनेंगे नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2026 पेश करते हुए कहा कि देश में ट्रेनों की हालात को लगातार बदला जा रहा है। जहां पर बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट चल रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद देश की ट्रेनों के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और ट्रेनों की हाई स्पीड से दौड़ सकेगी।

केंद्र सरकार द्वारा 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे। इन 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद एक राज्य की दूसरे राज्य से कनेक्टिविटी फास्ट हो जाएगी। जहां पर लोगों के समय की बड़ी बचत होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related