GGHS Ghogrian : घोघड़ियां के सरकारी स्कूल में लेक्चरर सेवानिवृत्ति पर हुआ कार्यक्रम, स्टाफ ने किया सम्मानित

Date:

GGHS Ghogrian : उचाना। घोघड़ियां गांव के राजकीय कन्या हाई स्कूल में शनिवार को लेक्चरर रमेश शर्मा की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव के सरपंच प्रतिनिधि दीपक बूरा, महेंद्र शर्मा, रामरतन शर्मा, संजय कौशिक, संदीप, प्रवीन, अमरदीप, समेत मौजिज लोग शामिल हुए।

स्कूल स्टॉफ सदस्यों ने रमेश शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि रमेश शर्मा ने हमेशा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी की और बेटियों की शिक्षा में सुधार के लिए व्यक्तिगत रूप से अहम भूमिका निभाई। रमेश शर्मा ने साल 1995 में सिरसा में पीआरटी टीचर के रूप में ज्वाइन किया था।

GGHS Ghogrian A program was held at the government school in Ghogrian to mark the retirement of a lecturer; the staff honored him.
GGHS Ghogrian A program was held at the government school in Ghogrian to mark the retirement of a lecturer; the staff honored him.

इसके बाद वह साल 2005 में टीजीटी के रूप में प्रमोट हुए और घोघड़ियां के सरकारी स्कूल में नियुक्त हुए। साल 2016 में रमेश शर्मा पीजीटी के रूप में प्रमोट हुए और उनकी ड्यूटी घोघड़ियां के कन्या हाई स्कूल में बतौर लेक्चरर आई। स्कूल में कार्यक्रम के बाद रमेश शर्मा को ढोल-नगाड़ों के साथ घर तक लाया गया।

GGHS Ghogrian A program was held at the government school in Ghogrian to mark the retirement of a lecturer; the staff honored him.
GGHS Ghogrian A program was held at the government school in Ghogrian to mark the retirement of a lecturer; the staff honored him.

रमेश शर्मा के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में परिवार, स्कूल स्टॉफ के अलावा कई प्रमुख शिक्षाविद शामिल हुए। सरपंच प्रतिनिधि दीपक ने रमेश शर्मा को शॉल भेंट किया और अध्यापकों ने भी उन्हें सम्मानित किया।

GGHS Ghogrian A program was held at the government school in Ghogrian to mark the retirement of a lecturer; the staff honored him.
GGHS Ghogrian A program was held at the government school in Ghogrian to mark the retirement of a lecturer; the staff honored him.
Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related