हरियाणा में Group D भर्ती नियम बदले, सामाजिक आर्थिक अंक समाप्त, 2019 की भर्ती पर भी लागु

Date:

Group D New Rule: हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बदलाव के चलते अब सामाजिक और आर्थिक आधार पर अंक नहीं मिलेंगे , बता दें कि पहले जो 5 या 10 अतरिक्त अंक सामाजिक और आर्थिक आधार पर मिलते थे वह अब समाप्त कर दिए गए है . अब पूरी चयन प्रक्रिया CET के अंकों के आधार पर ही होगी , कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है . सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए यह फैसला लिया है . अब केवल CET स्कोर को ही 100 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. सरकार के अनुसार ऐसे बदलाव से ही भर्ती व्यवस्था में निष्पक्षता आएगी .

मुख्या बिंदु Group D New Rule

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि अब कैबिनेट के फैसले के अनुसार सीईटी पर मिले स्कोर से ही भर्ती होगी , सामाजिक और आर्थिक श्रेणी के 5 अंक समाप्त कर दिए गए है . सीईटी मेरिट से होगा उम्मीदवार का चयन. जानकारी के मुताबिक पहले ग्रुप सी भर्ती में भी यही नियम लागु किया गया है . अब ग्रुप डी में भी सामान नियम लगाया जाएगा .

सिलेबस का नया ढांचा तैयार

अब ग्रुप डी सीईटी के सिलेबस को दो हिस्सों में बांटा दिया गया है इसमें पहला हिस्से में हरियाणा से संबंधित विषय शामिल होंगे जैसे हरियाणा का इतिहास, भूगोल और पर्यावरण, संस्कृति और साहित्य, राज्य से जुड़े करंट अफेयर्स

दूसरे हिस्से में जो 75 अंक का होगा इसमें सामान्य जागरूकता, तर्क शक्ति, गणितीय योग्यता, हिंदी और अंग्रेजी, मैट्रिक स्तर के प्रश्न शामिल किये जाएगें . Group D New Rule

सरकार के अनुसार 2024 में सीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों के अंक जनवरी 2027 तक मान्य रहेंगे,

HSSC के अध्यक्ष ने कहा कि अभी सयम बनाए रखे सोशल मीडिया की कुछ झूठी सूचना से दूर रहे. आयोग इस फैसले पर और अध्यन करेगा .

2019 के बाद आए सभी रिजल्ट दोबारा प्रकाशित किये जाएगें जिसके चलते करीब 10 हज़ार उम्मदवारो की पक्की नौकरी पर तलवार लटकी है जिन्होंने सामाजिक आर्थिक के अंक आधार पर अधिक अंक लिए है . हलाकि नौकरी बचने के लिए भी कुछ नियम तय किये जाएगें .

सामाजिक आर्थिक के अंक के आधार पर कुछ लोग सौ में से सौ अंक लेने पर भी भर्ती से बाहर कर दिए जाते थे जिसके चलते यह नियम बदला गया .

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related