4 फरवरी 2026 सोने चांदी का भाव : 2 दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ौतरी, देखें आज के Gold Silver price

Date:

4 February 2026 Gold Silver price : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दो दिन गिरावट के बाद तीसरे दिन बढ़ौतरी दर्ज की गई। हालांकि ज्यादा उछाल तो नहीं आया लेकिन हल्की बढ़ौतरी से भी निवेशकों में जहां उम्मीद की किरण दिखी है तो वहीं आम ग्राहक को फिर मायूसी हाथ लगी है। आज यानि 4 फरवरी 2026 को सोने का भाव क्या रहा, आज चांदी का रेट कहां तक पहुंचा, आइए बताते हैं।

प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 4 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले ही 1 लाख 48 हजार 746 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 801 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 4 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 63 हजार 965 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही चांदी का भाव 2 लाख 59 हजार रुपए पर चल रहा था। हालांकि दो दिन पहले यह भाव 2 लाख 33 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर भी आ चुका है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)

शुद्धता              सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     151529 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     150922 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     138801 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     113647 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    88645 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:        263965 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम            701224 रुपए

4 february 2026 gold silver price sona chandi rates
4 february 2026 gold silver price sona chandi rates

Gold Silver price : 4 फरवरी 2026 को चांदी का भाव

4 February chandi ka bhav : प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी का भाव 2 लाख 59 हजार 500 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2 लाख 63 हजार 965 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यानि दो दिन गिरावट के बाद आज करीब चार हजार रुपए की बढ़ौतरी देखने को मिली।

4 February sona chandi price Haryana : हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव

हरियाणा में आज सोने चांदी के भावों में भी बढ़ौतरी देखने को मिली। गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, जींद, सोनीपत, भिवानी, करनाल समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 950 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

हरियाणा में 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 13 हजार 960 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 65 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है। हालांकि लोकल मार्केट टैक्स, मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है। आप अपने नजदीकी ज्वैलर से सटीक भाव जान सकते हैं।

Gold Silver price : सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

असली चांदी कैसे पहचानें

असली सिल्वर यानि चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। इसके अलावा असली चांदी की पहचान के लिए चांदी के ऊपर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। इसके अलावा असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वहीं एक तरीका ये भी है कि चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related