CTET 2026 परीक्षा की तारीखों को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा एक ही दिन में आयोजित करवाई जाती थी लेकिन अब ज्यादा आवेदन होने के चलते यह परीक्षा दो दिन के शेड्यूल में आयोजित करवाई जा रही है। परीक्षा देश के करीब 140 शहरों में होगी। लाखों उम्मीदवार यह परीक्षा देंगें जो स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे।
पहले केवल एक ही तारीख 8 फरवरी तय की गई थी CTET 2026
जानकारी के लिए बता दें कि पहले 25 नवंबर 2025 को जारी पहले नोटिस में परीक्षा की तारीख 8 फरवरी तय की गई थी। बाद में ज्यादा संख्या में आवेदन होने पर परीक्षा को दो दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते अब यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी।
परीक्षा दो दिन में कराने की वजह
जानकारी के मुताबिक हर साल CTET में करीब 30 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस बार भी आंकड़े इसी के आसपास हैं। दो दिन में परीक्षा कराने से कुछ फायदे है जैसे परीक्षा केंद्रों पर दबाव कम रहेगा, जिससे और भी सुचारु रूप से परीक्षा करवाई जा सकेगी। और उम्मीदवारों को बेहतर सुविधा भी दी जा सकेगी, एक शिक्षा विश्लेषक के अनुसार यह फैसला उम्मीदवारों के हित में है और परीक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में काफी सहायता करेगा।
CTET 2026 कब और किस टाइम आयोजित होगी
हर पेपर के लिए बोर्ड के अनुसार ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। और परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में करवाई जाएगी। पहला दिन परीक्षा का 7 फरवरी 2026 शनिवार है इसमें पहला पेपर सुबह की शिफ्ट में 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक करवाया जाएगा और दूसरा पेपर दोपहर के समय शुरू होकर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक करवाया जाएगा।
इसी प्रकार 8 फरवरी 2026 रविवार को भी सुबह की शिफ्ट का पेपर 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक होगा और दोपहर की शिफ्ट का पेपर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक ही आयोजित करवाया जाएगा। शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर ही दी जाएगी। बोर्ड ने यह बात भी सपष्ट की है कि किसी का भी शहर नहीं बदला जाएगा , जो एडमिट कार्ड पर होगा उसी समय और स्थान पर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा तिथि में भी किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है,
परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
एडमिट कार्ड पर लिखी तारीख और समय ध्यान से जांचें और परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है, परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। वैध फोटो और पहचान पत्र लेजाना जरुरी है। राज्य सरकारों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। उनके लिए CTET पास करना जरूरी है। पास करने वाले अभ्यर्थी को शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता मिलती है। CTET 2026 परीक्षा तिथि और समय सारणी की आधिकारिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

