HSSC Group C Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप C के करीब 4227 पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती का लाभ CET पास उम्मीदवार ही 9 से 23 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04 2026 के तहत ग्रुप सी के पदों के लिए जारी की गई है। इस भर्ती में स्टाफ नर्स से लेकर फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, टेक्निशियन के अलावा कई पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी केवल 23 फरवरी को रात 11: 39 से पहले -पहले आवेदन कर सकते है।
HSSC Group C में 4227 पदों पर भर्ती का मौका
इस भर्ती के तहत राज्य में कई खली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उन युवाओं के लिए यह भर्ती बहुत ही महत्पूर्ण है जो CET की परीक्षा पास करके सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है। उन अभ्यर्थियों का सपना इस भर्ती में साकार हो सकता है। इस भर्ती में स्वास्थ्य से लेकर तकनीक और वन विभाग के पद भरें जा सकते है।
किन पदों पर होगी भर्ती ग्रुप सी भर्ती HSSC Group C Jobs
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ग्रुप सी भर्ती में स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर एवं डिस्पेंसर के अलावा डाइटिशियन के लिए भर्ती की जाएगी इसके अलावा फॉरेस्ट गार्ड और जूनियर इंजीनियर के पद भी इस भर्ती के लिए आरक्षित रखे गए है इस भर्ती में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन के साथ ही लीगल असिस्टेंट के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अलग -अलग योग्यता तय की गई है। कोई भी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिस जरूर पढ़ ले। HSSC Group C Jobs
आवेदन की प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है वह 9 फरवरी से शुरू हो रहे आवेदन के समय से लेकर 23 फरवरी तक आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद अपनी CET योग्यता के आधार पर फॉर्म भरना होगा इसके बाद जरूरी दस्तावेज उसी वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। जिसके उपरांत आपका फार्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया
CET के परीक्षा स्कोर के मुताबिक ही चयन प्रकारिया की जाएगी।। की आगे कौन सा अभ्यर्थी किस पद के लिए आवेदन कर सकता है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि विज्ञापन संख्या 04 2026 के मुताबिक ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन शुरू हुए है। अभ्यर्थी तय सीमा में ही आवेदन करें। HSSC Group C Jobs
4227 पदों पर नियुक्तियां तय समय पर की जा सकें जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सरकारी विभागों में स्टाफ की कमी पूरी होगी जिसे आम जान को सभी सहूलत मिल सकेगी। इसे स्वास्थ्य और तकनीकी सेवाओं को मजबूती मिलेगी। कुछ समय से CET के चलते यह प्रक्रिया और भी आसान हुई है इससे अलग अलग भर्ती के लिए अलग -अलग पेपर नहीं करवाने पड़ेगें। यह कदम भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है।

