8 फरवरी 2026 सोने चांदी का भाव : 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर सोना, 2.44 पर चांदी, देखें आज के Gold Silver price

Date:

8 February 2026 Gold Silver price : सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। आज यानि 8 फरवरी 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास तो चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रहा। दिल्ली, पटना, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, जयपुर, बिकानेर, कोटा, चंडीगढ़, लखनऊ में आज सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं। हालांकि रविवार होने के चलते आज मार्केट बंद हैं, इसलिए कल के रेट ही मान्य हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 8 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 78 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 303 रुपए पर आ गया। 8 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार 929 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

हरियाणा में आज सोने का भाव (Haryana me aaj sona chandi ka bhav) की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, हिसार, करनाल, कैथल, भिवानी, अंबाला, सोनीपत में 1 लाख 53 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक नोट किया गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक देखा गया। हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 45 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)

शुद्धता              सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     152078 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     151469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     139303 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     114059 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट     88966 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:         244929 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम             63828 रुपए

Gold Silver price : सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related