Haryana Weather: हरियाणा में अभी भी ठंड का असर खत्म नहीं हुआ है। वैसे तो फरवरी के शुरू से ही मौसम में बदलाव जारी है लेकिन फिर भी रात और सुबह की ठंड अभी भी जारी है। जिसके चलते कई जिलों में मौसम साफ और कई जिलों में सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है।
जिसके चलते ठंडी हवा के कारण ठंड महसूस हो रही है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री तक दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया गया है। बता दें कि फरीदाबाद और गुरुग्राम के आस पास के जिलों में हलकी धुंध देखी गई है जबकि अंबाला में मौसम साफ है और जल्द ही सूरज भी निकल जाएगा जिसे दिन के तापमान में वृद्धि होगी।
सुबह धुंध, दिन में धूप से राहत Haryana Weather
हरियाणा के मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्से सुबह ठंडे रहे धुंध के कारण विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई। जबकि कुछ स्थानों पर मौसम सही रहा। सुबह के समय लोगों को ठंडी हवा और नमी का एहसास हुआ, जिसके कारण गर्म कपड़ों की जरूरत अब भी बनी हुई है। जैसे ही दिन आगे बढ़ता है, धूप निकलने से मौसम थोड़ा सुहावना हो जाता है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। Haryana Weather
जिलों में तापमान का हाल
प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में तापमान भी अलग अलग ही रहा जो सुबह के समय 15 डिग्री से लेकर 17 डिग्री तक दर्ज किया गया है इसमें फरीदाबाद और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान करीब 15 से 16 डिग्री रहा जबकि हिसार और भिवानी में तापमान लगभग 16 से 17 डिग्री दर्ज किया गया वही अंबाला और करनाल में सुबह अधिक ठंड, तापमान करीब 14 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर के समय तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। Haryana Weather
अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम Haryana Weather
आने वाले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी जिसके चलते 24 डिग्री तक तापमान पहुंच जाएगा। लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकार रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तक मौसम में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।
ठंडी हवा और नमी के कारण सुबह धुंध बाई रही जो फरवरी के अंत तक जैसे सुबह और शाम के मौसम में बदलाव होगा उसके साथ ही धुंध भी खतम हो जाएगी। यह मौसम बदलाव का सामान्य दौर है जो रबी फसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
हरियाणा मौसम में बदलाव के चलते किसानो को भी सतर्क रहने की आवश्यक है। ऐसे समय में फसलों की देख रेख ज्यादा जरूरी हो जाती है जिसके चलते फसलों के लिए इन बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है इसके लिए फसलों में जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करते रहें और खेतों में नमी बनाए रखें जिसे कोहरे का प्रभाव कम होगा इसके अलावा सरसों की फसल में कीट और रोगों की नियमित जांच करें और सब्जियों और बरसीम की कटाई ओस सूखने के बाद ही करें ताकि नमी न रहे। Haryana Weather

