Stenographer Jobs: हरियाणा में 1952 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती, आवेदन जारी

Date:

Stenographer Jobs: हरियाणा में स्टेनोग्राफर के लिए करीब 1952 पदों पर भर्ती प्रक्रिया HSSC द्वारा शुरू कर दी गई है इसके लिए आवेदन 6 फरवरी से शुरू हो चुके है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 रखी गई है। इस भर्ती से अलग अलग सरकारी विभागों में स्टेनोग्राफर के खली पड़े पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक उमीदवार 12वीं पास होने के साथ- साथ HSSC CET ग्रुप सी भी पास होना चाहिए। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को सरकारी भाते के साथ साथ अच्छा वेतन भी दिया जाएगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां Stenographer Jobs

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय सीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और फिर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें इसके बाद फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखें। ताकि आगे रेजिस्टशन नंबर या फिर किसी भी अन्य नंबर की आवश्यकता पड़ने पर देखा जा सके। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता Stenographer Jobs

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही HSSC CET ग्रुप सी परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग कौशल भी जरूरी हो सकता है। यह कौशल प्रशासनिक कार्यों को तेजी और सटीकता से करने के लिए आवश्यक माना जाता है।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो इसके लिए 18 से 42 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी और आयु की गणना आवेदन की तय तिथि के अनुसार ही की जाएगी।

सैलरी Stenographer Jobs

इस भर्ती में चयनित उमीदवार को 2 प्रकार से वेतन दिया जाएगा इसमें मासिक वेतन 19900 रुपये से 63200 रुपये तक दिया जाएगा और महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता भी दिया जाएगा। अन्य सरकारी लाभ और सुविधाएं भी इस भर्ती में चयन होने वाले उम्मीदवार को दी जाएगी। Stenographer Jobs

यह भर्ती युवाओं के लिए करियर का अच्छा अवसर लेकर आती है इसमें अच्छे स्किल वाले युवा ही चयनित होंगें जिससे फाइलों का रिकॉर्ड, बैठकों का विवरण और टाइपिंग कार्य इन पदों के मुख्य जिम्मेदारी होती हैं।

पिछले कुछ वर्षों में कई विभागों में स्टाफ की कमी की वजह से कार्य प्रभावित हो रहा था। ऐसे में यह भर्ती उस कमी को दूर करने का एक प्रयास है। Stenographer Jobs

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related