Thursday, May 28, 2026
HomeहरियाणाEducation Detesheet : 16 फरवरी से कक्षा 11वीं, 17 फरवरी से कक्षा...

Education Detesheet : 16 फरवरी से कक्षा 11वीं, 17 फरवरी से कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू

Education Detesheet : जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की गई है। विद्यालय स्तर पर होने वाली कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेंगी। वहीं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरु होकर 13 मार्च तक संचालित होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से से साढ़े 11 बजे तक एक ही सत्र में संचालित होंगी।

17 फरवरी को कक्षा 9वीं की हिंदी, 19 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी अंग्रेजी, 23 फरवरी को गणित, 25 फरवरी को विज्ञान, 27 फरवरी ड्राइंग, कृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा, हिंदुस्तानी संगीत, पशुपालन, नृत्य, आटोमोटिव जैसे विषयों की परीक्षा होगी। वहीं दो मार्च पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, पांच मार्च संस्कृत साहित्य छह मार्च संस्कृत व्याकरण विषय की परीक्षा होगी। वहीं 16 फरवरी को 11वीं कक्षा अंग्रेजी, 17 फरवरी फाइन आर्ट, 18 फरवरी हिंदी कोर की परीक्षा होगी।

Education Detesheet : 13 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं

इसके बाद 19 फरवरी गृह विज्ञान, 20 फरवरी कृषि व मनोविज्ञान, 21 फरवरी को भूगोल, 23 फरवरी को भौतिकी व अर्थशास्त्र, 24 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन, 25 फरवरी को पब्लिक एड, रसायन विज्ञान, 26 फरवरी पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, 27 फरवरी को इतिहास, बिजनेस स्टडी, जीव विज्ञान, 28 फरवरी को राजनीति विज्ञान, दो मार्च को गणित, पांच मार्च को एनएसक्यूएफ, छह मार्च समाज शास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, सात मार्च को हिंदुस्तानी गायन संगीत, हिंदुस्तानी वाद्य संगीत, नौ मार्च को कंप्यूटर साइंस, 10 मार्च को नृत्य, 11 मार्च को संस्कृत व्याकरण भाग-1, 12 मार्च को संस्कृत व्याकरण भाग-2 व 13 मार्च को संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत विषय की परीक्षा होगी।

16 फरवरी से होंगी कक्षा 11वीं की परीक्षाएं शुरु

जिला शिक्षा अधिकारी रीतू पंघाल ने कहा कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी की गई है। 16 फरवरी से कक्षा 11वीं की और 17 फरवरी से कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरु होंगी। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अच्छे से परीक्षा दें और बेहतर अंकों के साथ अगली कक्षा में प्रमोट हों।

Spread the love