NET JRF : नेट जेआरएफ में जींद की बेटी ने किया देश में टॉप

Date:

NET JRF Toppers : जींद। तीन दिन पहले जारी हुए नेट परिणाम में झांझ गांव की बेटी पूजा गाेयत ने यूजीसी नेट जेआरएफ में पूरे देश में टाप किया है। पूजा गोयत का अंग्रेजी विषय था। पूजा गोयत की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय पूजा अपने माता-पिता व गुरुजनों को देती है।

पूजा गोयत के पिता रकमपाल सिंह और ताऊजी रघुबीर सिंह ने कहा कि बेटी की मेहनत ने पूरे देश में गांव व जिले का नाम रोशन किया है। आज के समय में पूजा गोयत ने बता दिया कि सच्ची लगन, मेहनत और जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पूजा की मां राजेश देवी ने कहा कि इस उपलब्धि से हमारे ग्रामीण परिवेश से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्ररेणा मिलेगी।

NET JRF : जुनून हमेशा ले जाता है सफलता की ओर

शिक्षाविद् रुपेंद्र गोयत ने कहा कि आज के समय बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं। कड़ी मेहनत और कुछ कर दिखाने का जुनून हमेशा सफलता की ओर लेकर जाता है। गांव के सरपंच सुनील कुमार और पूर्व सरपंच सतीश गोयत ने कहा कि गांव की बेटी पूजा गोयत पर पूरे गांव को गर्व है। ग्रामीण प्रमेश, सुभाष, कप्तान, राजकुमार, कुलदीप, सुरेश, ईश्वर सिंह ने अपने बेटी की सफलता को गांव का गर्व बताया है।

हांसी की दो सगी बहनों ने भी अंग्रेजी में किया NET JRF में टॉप

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में नए जिले बने हांसी का नाम चर्चा में आया है। यहां दो सगी बहनों आदिति और अपूर्वा ने यूजीसी नेट जेआरएफ में टॉप किया है। हांसी के ढाणा कला गांव की दोनों बहनों ने यूजीसी नेट, जेआरएफ के अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर पूरे भारत में टॉप रैंकर्स की सूची में स्थान प्राप्त किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुड्ढी सैमण के प्राचार्य डॉ. योगी अनूप नाथ की सुपुत्रियां अदिति ने 99.89 परसेंटाइल और अपूर्वा ने 99.93 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दोनों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित किया गया है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related