हरियाणा में HKRN के तहत 851 पदों पर आई भर्ती, 40 हजार तनख्वाह, फटाफट करें आवेदन

Date:

HKRN New Vacancy 2026 : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत प्रदेश में बंपर भर्ती निकली है। इसमें 25 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक महीने की सैलरी होगी। दरअसल HKRN में विभिन्न जिलों और श्रेणियों में 851 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन की समयसीमा 13, 15 और 17 फरवरी निर्धारित की गई है। जो भी अभ्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं, वह फटाफट पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि अंतिम समय में साइट में दिक्कतें आने लगती हैं और आवेदन में चूक हो सकती है। HKRN-2026 वैकेंसी के तहत गुरुग्राम के सोहना शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण के कार्य के लिए 200 कारपेंटरों को आवश्यकता है।

HKRN के तहत इन जिलों में निकली भर्ती

HKRN के तहत भवन निर्माण में बाइंडर के कार्य के लिए 200 पदों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन होंगे। इसके अलावा भवन निर्माण में मचान तैयार करने वालों के 150 पदों के लिए भी मैनपावर मांगी गई है। इसके तहत 15 फरवरी तक आवेदन होंगे। वहीं बद्दी में 100 मैकेनिकल पदों के लिए आवेदन की तिथि को 13 फरवरी कर दिया है। इसके अलावा गुरुग्राम में वोल्वो ट्रक ड्राइवर के 200 पदों पर भर्ती की जानी है। इसकी अंतिम तारीख 13 फरवरी कर दी गई है।

हरियाणा में HKRN के तहत यहां निकली भर्ती

Haryana HKRN Recruitment 851 Posts, Hisar, Gurugram, Apply Online
Haryana HKRN Recruitment 851 Posts, Hisar, Gurugram, Apply Online
Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related