Google ने Android 17 Beta लॉन्च की पुष्टि की, पहले Pixel यूजर्स को अपडेट

Date:

Android 17 Beta: Google ने Android 17 Beta वर्जन जल्द जारी करने की घोषणा कर दी है जिसके चलते अब कंपनी ने कहा है कि Android 16 QPR3 Beta 2.1 लास्ट अपडेट होगा। जिसके बाद नए अपडेट पर ही फोकस रहेगा। जानकारी के मुताबिक यह नया अपडेट सबसे पहले Pixel स्मार्टफोन्स के लिए Beta वर्जन में ही उपलब्ध होगा। जानकारी के मुताबिक फरवरी में ही इसे रोलआउट किया जा सकता है।

अप्रैल से जून तक इसके स्थिर संस्करण आ जाएगें। नए अपडेट में बेहतरीन यूजर इंटरफ़ेस के साथ ही ऐप लॉक और स्क्रीन रिकॉडिंग में भी काफी सुधर किया जाएगा जिससे यह सुरक्षा के लिए काफी जबरदस्त फीचर है।

Android 17 Beta की घोषणा 

Google confirms Android 17 Beta launch, Pixel users getting the update first
Google confirms Android 17 Beta launch, Pixel users getting the update first

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि गूगल कंपनी ने Android 17 Beta अपडेट आने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिसके चलते अब एंड्राइड का यह अंतिम वर्जन होगा। इसके बाद जल्द ही Android 17 Beta अपडेट दे दिया जाएगा। इस बार कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नया अपडेट सीधे बीटा रूप में जारी किया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि इसे केवल डेवलपर्स के लिए सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि बीटा प्रोग्राम में शामिल सामान्य यूजर्स भी इसे इंस्टॉल कर सकेंगे। Android 17 Beta

संभावित रिलीज टाइमलाइन

जानकारी के मुताबिक यह फरवरी 2026 में Android 17 Beta 1 जारी हो सकता है और मार्च 2026 तक प्लेटफॉर्म स्थिरता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि अप्रैल से जून 2026 के बीच स्थिर वर्जन लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों के मुताबिक इस बार कंपनी ज्यादा संगठित रोलआउट रणनीति अपना रही है। तांकि यूजर्स को बेहतर अनुभव दिया जा सके। Android 17 Beta

किन डिवाइस को मिलेगा पहला फायदा

हर बार की तरह इस अपडेट का पहला लाभ Google Pixel स्मार्टफोन्स को मिलेगा। जो यूजर्स पहले से Android Beta Program में पंजीकृत हैं, उन्हें यह अपडेट सीधे ओवर द एयर मिल सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि एक बार Android 17 Beta इंस्टॉल करने के बाद, बीटा साइकिल समाप्त होने से पहले बिना डेटा मिटाए वापस पुराने स्थिर वर्जन पर लौटना संभव नहीं होगा।

Android 17 Beta में क्या हो सकते हैं बदलाव

हालांकि Google ने अभी आधिकारिक फीचर सूची जारी नहीं की है, लेकिन उद्योग सूत्रों और लीक रिपोर्ट्स के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण सुधारों की चर्चा हो रही है।

नया और आधुनिक यूजर इंटरफेस, क्विक सेटिंग्स में बदलाव , स्क्रीन रिकॉर्डिंग में सुधार, ऐप लॉक सुविधा, सुरक्षा और गोपनीयता, इस अपडेट में मिल सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Special Trains: होली पर रेलवे ने चलाई दो स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

Special Trains: होली के पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या...

Gurugram Metro विस्तार से हर 2 मिनट में ट्रेन सेवा, देखें अहम जानकारी

Gurugram Metro: गुरुग्राम में मेट्रो सेवा का विस्तार किया...