16 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : चांदी 2.42 लाख प्रति किलो, सोना 1.52 लाख रुपए प्रति तौला पर आया

Date:

16 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देख जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में सोने चांदी के भाव गिरे तो दूसरे सप्ताह में कीमतें आसमान की तरफ जा पहुंची। अब तीसरे सप्ताह में सोने-चांदी के कीमत क्या रहेंगी, ये देखने का विषय रहेगा। आज यानि 16 फरवरी को सोने का भाव क्या रहा और आज एक किलोग्राम चांदी का भाव क्या रहा, आइए बताते हैं।

हालांकि दो दिन से मार्केट बंद है, इसलिए अभी तक शुक्रवार रात के ही बाजार के भाव आज अभी तक मान्य हैं। आज दिन में इन भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 16 फरवरी को सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 770 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 930 रुपए प्रति 10 ग्राम (sone ka bhav) दर्ज किया गया। वहीं 16 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 42 हजार 433 रुपए दर्ज (aaj chandi ka bhav) किया गया।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता               सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट      152770 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      152150 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      139930 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      114570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:     89370 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:         242433 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम             64103 रुपए

Gold Silver price : 15 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव

Haryana me sona chandi k bhav : हरियाणा में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी जैसे शहर में चांदी का भाव अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर दर्ज किया गया। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related