16 फरवरी 2026 : आज से सुबह 8 बजे से अढाई बजे तक होगा स्कूलों का टाइम, बदली school timings

Date:

Haryana school timings change : हरियाणा में आज से यानि 16 फरवरी 2026 से स्कूलों का समय बदल गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा पत्र जारी करते हुए कहा है कि आज से सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक स्कूल का समय रहेगा। वहीं डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में सुबह वाली शिफ्ट में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्कूल का समय रहेगा।

दूसरी शिफ्ट में दोपहर पौने एक बजे से लेकर शाम सवा छह बजे तक स्कूल लगेगा। वहीं पहले 15 नवंबर से लेकर 15 फरवरी तक सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक स्कूल लगता था। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सर्दियों के समय पहली शिफ्ट में सुबह सात बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्कूल का समय था। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम सवा छह बजे तक स्कूल लगते थे।

school timings : जिले भर में चल रहे 725 सरकारी स्कूल

जींद शहर में दो स्कूल डबल शिफ्ट (Jind school timings) में चल रहे हैं, जिसमें से एक स्कूल भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम व दूसरा स्कूल रेलवे जंक्शन स्थित स्कूल है। बता दें कि जिलेभर में 725 राजकीय स्कूल हैं, जिसमें एक लाख एक हजार पांच विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इसमें से बालवाटिका में 4767, पहली कक्षा में 5607, दूसरी कक्षा में 5039, तीसरी कक्षा में 5056, चौथी कक्षा में 7239, पांचवीं कक्षा में 8375, छठी कक्षा में 8927, सातवीं कक्षा में 9167, आठवीं कक्षा में 9597, 9वीं कक्षा में 10100, 10वीं कक्षा में 9270, 11वीं कक्षा में 9047 व 12वींं कक्षा में 8814 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

school timings : सर्दियों में बदला गया था स्कूल 

जिलेभर में 725 राजकीय स्कूल हैं। इसमें से प्राइमरी स्कूलों की संख्या 423 है। इसके अलावा मिडिल स्कूलों की संख्या 89, हाई स्कूलों की संख्या 74, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या 129 है। सर्दियों के समय में ठंड के चलते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल गर्मियों की अपेक्षा एक घंटा लेट स्कूल लगते थे। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में शाम के समय जल्दी घर भेज दिया जाता था। अब सर्दियां खत्म होने को है। ऐसे में अब सोमवार से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

स्कूलों के समय में किया गया है बदलाव

राजकीय स्कूलों के समय में 16 फरवरी से बदलाव होने जा रहा है। सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल अब सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक लगेंगे। इसके अलावा डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसके बारे में सभी स्कूल मुखियाओं को अवगत करवा दिया गया है। –रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related