Haryana news : यहां IMT को लेकर सरकार की नई योजना, पंचायती जमीन की बजाय सीधे किसानों से होगा अधिग्रहण

Date:

Haryana news IMT update : हरियाणा में IMT को लेकर चिन्हित की गई जमीन पर सियासी हलचल और प्रशासनिक कार्य तेजी पकड़ने लगा है। कुछ जिलों में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है तो कुछ जिलों में किसानों द्वारा अपनी जमीन की अपनी मर्जी से मांगी जा रही कीमत के चलते सरकार को अधिग्रहण में देरी हो रही है। इसी बीच महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित IMT को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि महेंद्रगढ़ के खुड़ाना में IMT विकसित किए जाने की योजना है और यहां अब पंचायती जमीन की बजाय सीधे किसानों से ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। दरअसल सरकार की पहले योजना यह थी कि पंचायती जमीन का अधिग्रहण कर के यहां IMT विकसित की जाएगी। इसके बाद पता चला कि नियमानुसार पंचायती जमीन पर आईएमटी विकसित नहीं की जा सकती। इसके बाद अब प्रशासन ने योजना में बदलाव करते हुए नई जमीन चिह्नित करने और नई योजना बनाने का संकेत दिया है, इससे उम्मीद और संशय दोनों का माहौल बना हुआ है।

Haryana news IMT update : विधायक ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

एक दिन पहले ही महेंद्रगढ़ से भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और आईएमटी के मुद्दे पर अहम चर्चा की। इसमें आईएमटी प्रोजक्ट की समीक्षा करते हुए पंचायती जमीन की बाधा के बाद नए सिरे से योजना की रणनीति पर काम करने के लिए कहा। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा IMT बनाने की हैं। अब केवल जमीन का न मिलना ही इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी अड़चन हैं। इस योजना पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया गया है। अब सीधे ग्रामीणों से ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

IMT Mahendergarh : पूर्व सीएम खट्टर ने रखी थी आधारशिला

महेंद्रगढ़ के खुड़ाना में आईएमटी (mahendergarh IMT update) के निर्माण को लेकर साल 2019 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 2 हजार एकड़ जमीन में आईएमटी की आधारशिला रखी थी। खुड़ाना की 1029 एकड़ पंचायती जमीन के अधिग्रहण को लेकर प्रस्ताव पास कर दिया गया था लेकिन बाद में पता चला कि पंचायती जमीन पर आईएमटी का निर्माण नहीं किया जा सकता।

इसके बाद एक और अड़चन सामने आई कि जहां आईएमटी की साइट प्रस्तावित है, वहां महेंद्रगढ़- दादरी स्टेट हाईवे 148-B से करीब 200 फीट चौड़े और लगभग 2 किलोमीटर लंबे दो मार्ग प्रस्तावित हैं। इनमें से एक मार्ग गांव जाट जोशी के पास से और दूसरा कुछ दूरी पर चिह्नित भूमि तक पहुंचना है। वर्तमान में गांव जाट जोशी के पास मौजूदा रास्ते की चौड़ाई मात्र 10 फीट हैं जिसकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए निजी भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी।

दोबारा से खोला जाएगा पोर्टल

महेंद्रगढ़ की SDM कनिका गोयल के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले में प्रस्तावित IMT विकसित करने को लेकर खुड़ाना, आदलपुर व खरकड़ा गांव के सरपंचों व संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन अधिग्रहण व ई- भूमि पोर्टल के बारे में विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने IMT के रास्तों की भूमि अधिग्रहण के लिए खुड़ाना, आदलपुर व खरकड़ा गांव के किसानों के लिए ई- भूमि पोर्टल पर सहमति लेने के लिए पोर्टल फिर से खोला जाएगा.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related