Gold Silver price today : 18 फरवरी को धड़ाम से गिरे रेट, चांदी 10 हजार रुपए सस्ता, सोना भी 1.40 लाख से नीचे

Date:

18 February 2026 Gold Silver price : सप्ताह के दूसरे दिन अचानक से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एक ही दिन में चांदी 10 हजार रुपए तक सस्ता हो गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया। आज यानि 18 फरवरी को सोने-चांदी के भाव (sona chandi k bhav) क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 18 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 51 हजार 865 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 18 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 32 हजार 955 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले ही मंगलवार को चांदी का भाव 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर था। आज एक किलो चांदी 2 लाख 32 हजार 955 रुपए (1 kg chandi price) में मिल जाएगी।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price today)

शुद्धता               सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     151865 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     151257 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     139108 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     113899 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    88841 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:        232955 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम            61679 रुपए

Gold Silver price : 18 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव

Haryana me sona chandi k bhav : 18 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 435 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा तो वहीं आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 295 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक जा पहुंचा। ऊपर दिए गए रेट गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी जैसे शहर के हैं

लेकिन लोकल मार्केट के हिसाब से रेटों में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Haryana Nautapa : 25 मई से एक जून तक रहेगा नौतपा, लू से बचने के लिए बरतें सावधानियां

एकता क्रांति न्यूज, जींद। (Haryana Nautapa) : भीषण गर्मी...

Sonipat news : जिसने क्रिकेट में बनाना था करियर, उसकी जिंदगी स्वीमिंग पूल में थम गई

एकता क्रांति, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट का...