Thursday, May 28, 2026
HomeहरियाणाKisan Credit Card: हरियाणा में पशुपालकों को 3 लाख तक लोन देगी...

Kisan Credit Card: हरियाणा में पशुपालकों को 3 लाख तक लोन देगी किसान क्रेडिट योजना

Kisan Credit Card: हरियाणा में पशु पलकों के लिए बहुत ही लाभदायक योजना की घोषणा सरकार द्वारा की गई है। पशु पालक किसानों की आया को और मजबूत करने के लिए पशुशन पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना से अब ऋण की सीमा बढ़ा दी गई है जिसके चलते अब किसान 3 लाख तक का ऋण ले सकता है।

इस योजन से गाय, भैंस, भेड़ और बकरी पालने के लिए सरकार द्वारा इन पशुओं की देखभाल के लिए जैसे चारा और इलाज का खर्च आदि के लिए कम ब्याज पर बैंक से करीब 3 लाख तक का ऋण दिया जा सकता है।

लोन के अन्य लाभ Kisan Credit Card

Kisan Credit Card: Kisan Credit Scheme will provide loans up to Rs 3 lakh to cattle rearers in Haryana.
Kisan Credit Card: Kisan Credit Scheme will provide loans up to Rs 3 lakh to cattle rearers in Haryana.

यह लोन केवल 7 प्रतिशत की दर से ही दिया जाता है और लोन समय पर चुकता करने से इस ब्याज में 3 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जाएगी जिससे ब्याज दर घटकर सिर्फ 4 प्रतिशत ही रह जाएगा।

हरियाणा में पशुपालकों को 3 लाख तक लोन देगी किसान क्रेडिट योजना

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि अब हरियाणा सरकार की और से लोन की सीमा किसान क्रेडिट कार्ड के मध्य से बढ़ा दी गई है। जिसके चलते किसानों को कम दर पर 3 लाख का लोन दिया जा सकता है। हालाकिं यह सुविधा बैंक के मध्य से ही मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को और भी मजबूत करना है। यह योजना उन किसानों के लिए काफी लाभदायक होगी जो बकरी , गाय, भैंस, भेड़ आदि पलना चाहते है। Kisan Credit Card

योजना का उद्देश्य और महत्व

हरियाणा देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादन वाले राज्यों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं। ऐसे में सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आय के अतिरिक्त स्रोत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पशुपालन को वित्तीय सहायता मिले तो किसानों की आय में स्थिरता आती है और खेती पर निर्भरता कुछ हद तक कम होती है।

कितनी राशि और किस दर पर मिलेगा ऋण

इस योजना से जायदा से ज्यादा सीमा 3 लाख रुपये तक रखी गई है इसमें वार्षिक ब्याज दर लगभग 7 प्रतिशत लगेगा और समय पर भुगतान करने पर 3 प्रतिशत तक ब्याज सहायता भी मिलेगी। इसके अलावा प्रभावी ब्याज दर करीब 4 प्रतिशत तक रह सकती है। अधिकारीयों के मुताबिक करीब 1.60 लाख तक का लोन बिना ऋण बिना गारंटी के भी दिया जाएगा। इससे ज्यादा के लिए जमानत की आवश्यकता हो सकती है।

इन खर्चों के लिए मिलेगा लाभ

यह ऋण मुख्यता पशुओं के चारे और दाने की खरीद के अलावा इलाज और टीकाकरण खर्च और पशुओं के रखरखाव से जुड़े अन्य खर्चा और छोटे स्तर पर पशुपालन विस्तार के लिए मिलेगा।

आवेदन कैसे करें

इस योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालक अपने नजदीकी बैंक शाखा या पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करना जरूरी होगा।

Spread the love