Haryana school holiday: हरियाणा सरकार ने स्कूलों में चार नए अवकाश घोषित किए

Date:

Haryana school holiday: स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अहम् खबर सामने आ रही है की हरियाणा के स्कूलों में साल 2026 के लिए नई छुटियाँ घोषित की गई है।

जिसके चलते स्कूल शिक्षा हरियाणा की और से धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले अवसरों को ध्यान में रखकर 2026 अवकाश के लिए नया कैलेंडर जारी किया है। यह छुटियाँ राज्य के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागु होंगी। जिसके चलते इन विशेष 4 दिनों को सभी स्कूल बंद रहेगें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार मई, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में ये छुट्टियां रहेंगी।

किन तारीखों पर रहेंगे स्कूल बंद Haryana school holiday

जैसे की पहले भी बताया गया है की शिक्षा विभाग से मिली जानकरी के मुताबिक 4 दिन तक की छुटियाँ घोषित की गई है जिसके चलते पहली छूटी मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अवकाश होगा इसके बाद 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के अवसर पर अवकाश रहेगा और फिर 7 नवंबर 2026 को छोटी दिवाली के कारण स्कूल बंद रहेंगे। इसके उपरांत 14 दिसंबर 2026 को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर अवकाश रहेगा। यह सभी अवकाश राज्य के स्कूल कैलेंडर में आधिकारिक रूप से शामिल किए गए हैं। Haryana school holiday

शिक्षा विभाग ने क्यों लिया यह निर्णय

शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, इन अवसरों का राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व है। इसलिए छात्रों और शिक्षकों को इन दिनों विश्राम देने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे छात्रों को अपने इतिहास को और बेहतर तरीके से समझने की मदद मिलेगी।

छात्रों और अभिभावकों पर क्या होगा असर

इस फैसले से हरियाणा के लाखों छात्रों और शिक्षकों को लाभ मिलेगा। छुट्टियों की पहले से जानकारी होने से अभिभावक और छात्र अपनी योजनाएं बेहतर तरीके से बना सकेंगे। इससे छात्रों को मानसिक और शारीरिक आराम मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। इसके अलावा स्कूलों में पहले से बेहतर शैक्षणिक योजना बन सकेगी। हरियाणा में हर वर्ष स्कूलों के लिए अवकाश की सूची जारी की जाती है। जिसमें धार्मिक और राष्ट्रीय स्तर की छुटियाँ शामिल होती है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश कैलेंडर को ध्यान से देखें।

Haryana school holiday: Haryana government declared four new holidays in schools
Haryana school holiday: Haryana government declared four new holidays in schools
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related