22 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 1 लाख 55 हजार रुपए प्रति तौला पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी भी अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची हुई है। आज यानि 22 फरवरी 2026 को सोने की कीमत क्या रही और आज चांदी का भाव क्या रहा, आइए जानते हैं। हालांकि आज मार्केट बंद है, इसलिए रात 12 बजे से पहले के रेट ही मान्य रहेंगे।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 22 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 55 हजार 67 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2 लाख 50 हजार 314 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक ही दिन में चांदी की कीमतों में 6 हजार रुपए तक की तेजी देखने को मिली है। IBJA के अनुसार आज एक किलो चांदी अढाई लाख रुपए की हो गई है।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 154445 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 116300 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 90714 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 250314 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 64605 रुपए
Gold Silver price : हरियाणा में 22 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव
Haryana me sona chandi k bhav : 22 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 56 हजार 620 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। हालांकि हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। देश के बड़े शहरों की अपेक्षा हरियाणा में रेटों में तेजी दिख रही है। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 58 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
यहां बता दें कि हमारे द्वारा दी गई कीमतों में बाजार की स्थितियों, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और शहर के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले IBJA जैसे बड़ी साइटों और स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क जरूर करें। बताई गई कीमतें गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी जैसे शहर की हैं लेकिन लोकल मार्केट के हिसाब से रेटों में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।
सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

