Masoom sharma controversy : हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ हुए विवाद के बाद गायक मासूम शर्मा का पहली बार बयान आया है। सोमवार को अमृतसर में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में मासूम शर्मा ने कहा कि पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा उनके रिश्तेदार हैं। वे उन्हें जानते नहीं थे।
उन्होंने इतना कहा था कि स्टेज से नीचे उतरकर आप प्रोग्राम देखो। इस दौरान स्टेज के नीचे से किसी ने आवाज लगाई कि सरपंच नहीं उतरेगा। इसी वजह से वहां विवाद हुआ। उसके बाद उन्होंने 70 सरपंच वाली बात बोली। अगर किसी प्रतिनिधि को उनकी इस बात का बुरा लगा हो, तो वे अपने शब्द वापस लेते हैं।
Masoom sharma controversy : एक आदमी के कहने से पंचायत नहीं होती
मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के पंचायत बुलाने वाली बात पर मासूम ने कहा कि एक आदमी के कहने से पंचायत नहीं होती। हरियाणा में सात हजार सरपंच हैं। उनके समर्थन में भी काफी सरपंच आए हुए हैं। कहीं पर भी चार आदमियों के वीडियो बना देंगे, तो उनके कहने से कुछ नहीं होगा। बता दें कि बुधवार रात को सफीदों रोड पर मासूम शर्मा की बहन की 25वीं सालगिरह पर कार्यक्रम था।
मासूम शर्मा ने स्टेज पर बैठे लोगों को नीचे उतरने के लिए कहा, जिसके बाद ये विवाद हुआ था। स्टेज पर मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा भी बैठे हुए थे। मासूम शर्मा की बहन की मुआना गांव में ही ससुराल है। मासूम के जीजा धर्मबीर के पूर्व सरपंच करीबी हैं।
Masoom Sharma Controversy : यह था पूरा मामला
बुधवार रात गायक मासूम शर्म के जीजा धर्मबीर की जींद में शादी की 25 सालगिरह पर सफीदों रोड पर होटल में कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर मासूम शर्मा स्टेज पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए चढ़े। यहां पहले से ही बैठे पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व युवाओं को मासूम शर्मा ने मंच से उतारने के लिए कहा। पूर्व सरपंच को मंच से उतारने पर काफी हंगामा हुआ था और कुछ युवकों व बाउंसरों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। मासूम शर्मा ने कहा था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच, MLA, मंत्री हो, वे किसी को कुछ नहीं मानते हैं। जिससे पूर्व सरपंच नाराज हो गए थे।

