HSSC CET Group-D 2026 : हरियाणा में HSSC CET Group-D के ऑनलाइन आवेदन का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। आयोग को इस संबंध में आवश्यक अमेंडमेंट नोटिफिकेशन प्राप्त हो चुका है, जिसके बाद अब पोर्टल खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि विस्तृत नोटिस जारी होते ही उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिल जाएगा।
दरअसल HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि CET Group-D के लिए आवेदन पोर्टल जल्द शुरू किया जाएगा। आयोग भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है। सूत्रों के अनुसार HSSC जल्द ही एक विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें आवेदन की तिथि, पात्रता शर्तें, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।

यह भर्ती हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अवसर के रूप में देखी जा रही है, क्योंकि ग्रुप-D पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
HSSC CET Group-D 2026 पर चेयरमैन ने उम्मीद्वारों को दी ये सलाह
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे अभी से अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन शुरू होते ही बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “CET Group-D 2026 Application Form” लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन बनाकर आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। अंत में फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
जानें HSSC CET Group D 2026 आवेदन कैसे करें
- 1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 2. वेबसाइट पर दिए गए ‘HSSC CET Group D 2026 Application Form‘ के लिंक पर क्लिक करें।
- 3. स्क्रीन पर खुले लॉगिन पेज पर वैध आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से लॉगिन क्रिएट करें आवेदन फॉर्म भरें।
- 4. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज (मार्कशीट, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- 5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म को डाउनलोड करना न भूलें।
- लिंक:drive.google.com/file/d/1bHMP8g…
कुल मिलाकर, CET Group-D 2026 भर्ती को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। अब उम्मीदवारों की नजर आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है, जो कभी भी जारी हो सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

