Thursday, May 28, 2026
HomeहरियाणाHaryana Weather: हरियाणा में फरवरी में बढ़ा तापमान, गुरुग्राम 31 डिग्री पार

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी में बढ़ा तापमान, गुरुग्राम 31 डिग्री पार

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है जिसके चलते कही तेज गर्मी तो कही रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है। हालाकिं अब एक हफ्ते से लगातार तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में जायदा बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुग्राम में तापमान करीब 31 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया है। जो फरवरी माह के अनुसार काफी ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में लगभग 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है जो इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी है। जिसके चलते अब गर्मी समय से पहले शुरू होने की बात सामने आ रही है। जिसके चलते अभी से दोपहर के समय हलके कपडे पहने जा रहे है। Haryana Weather

हरियाणा में तापमान सामान्य से ऊपर क्यों जा रहा है Haryana Weather

Haryana Weather: Temperatures rise in Haryana in February, Gurugram crosses 31 degrees
Haryana Weather: Temperatures rise in Haryana in February, Gurugram crosses 31 degrees

भारत में मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है अब एकदम से तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है यह वृद्धि करीब 0.6 डिग्री हर रोज की है । इसी के चलते सबसे ज्यादा तापमान गुरुग्राम में 31 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ संदीप शर्मा के अनुसार इस बार तापमान में वृद्धि होना जल्दी गर्मी आने के संकेत है। यह हवा में वायुमंडलीय दबाव से बदलाव के कारण हो रहा है।

किन जिलों में कितना तापमान दर्ज हुआ today weather

इसी के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान इस प्रकार रहा इसमें गुरुग्राम में 31.1 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 30.7 डिग्री सेल्सियस जबकि नूंह में भी 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वही हिसार में 29.7 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 28.5 डिग्री सेल्सियस जबकि करनाल और चंडीगढ़ में 27.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 26.6 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। Haryana Weather

कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई

हालांकि, हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसम ने अचानक बदलाव भी दिखाया। नारनौल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे वहां अस्थायी ठंडक महसूस हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। Haryana Weather

अब कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है और कई स्थानों पर बदल रहने की संभावना है। दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। उत्तर पश्चिम दिशा से चलती हवा के कारण तापमान में गिरावट रात के समय हो सकती है। हलाकि मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा। today weather

Spread the love