Haryana Ration Card: हरियाणा में सरकार द्वारा राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है जिसके चलते अब किसी भी परिवार को राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। अब इस नई व्यवस्था के चलते फॅमिली ID की आय के अनुसार राशन कार्ड खुद ही बन जाएगा। यह घोषणा विधानसभा बजट के सत्र के दौरान की गई।
हरियाणा में BPL राशन कार्ड अब स्वत बनेंगे Haryana Ration Card

अब हरयाणा में राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया स्वम ही होगी। इसके लिए ऑटोमैटिक डाटा फैमली ID से उठाकर BPL कार्ड बन जाएगा इसके लिए अगर किसी भी परिवार की आया 1.80 लाख से कम है तो उसके लिए BPL कार्ड की श्रेणी का राशन कार्ड बन जाएगा।
इस फैसले से अब नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई भी अलग से फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। और यह प्रक्रिया PDS से जुडी हुई होने के कारण पूरी जानकरी फॅमिली ID से ली जाती है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यह नया बदलाव 2023 से लेकर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा था और अब पूरी तरह से लागु हो गया है। Haryana Ration Card
फैमिली आईडी सिस्टम कैसे काम करता है
फैमिली आईडी सिस्टम सरकार का ऐसा सिस्टम है जिसे आया और सामाजिक स्तिथि के बारे में और सरकारी योजनाओ के बारे में रिकॉर्ड रखा जाता है। Haryana Ration Card
नई व्यवस्था के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार है की इसमें फैमिली आईडी में दर्ज आय के आधार पर स्वत पात्रता तय होती है और जिस परिवार की आया 1.80 लाख रुपए तक आय वाले परिवार स्वत BPL श्रेणी में आते हैं और कोई अलग आवेदन प्रक्रिया आवश्यक नहीं है इसके लिए हर महीने डेटा अपडेट होने के साथ नए राशन कार्ड स्वत जारी होते हैं और आय सीमा पार होने पर राशन कार्ड स्वत रद्द हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रणाली डेटा आधारित सामाजिक सुरक्षा वितरण का आधुनिक मॉडल है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचना आसान होगा।
पहले की प्रक्रिया में क्या समस्या थी
पहले BPL राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को कई चरणों से गुजरना पड़ता था इसके लिए आवेदन फॉर्म भरना पड़ता था और आय प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करना पड़ता था जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों से सत्यापन करवाने के बाद ही कई सप्ताह या महीनों तक प्रतीक्षा करने के बाद राशन कार्ड मिलता था। इस प्रक्रिया में अक्सर देरी, त्रुटियां और पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएं सामने आती थीं।
नई डिजिटल व्यवस्था से क्या बदलाव आया
नई प्रणाली लागू होने के बाद अब हरियाणा में BPL राशन कार्ड पूरी तरह डिजिटल और स्वत प्रक्रिया से बन रहे हैं। अब BPL राशन कार्ड के लिए कोई लंबित आवेदन नहीं है इसके लिए पात्र परिवारों के कार्ड स्वत तैयार हो रहे हैं और आय डेटा बदलने पर पात्रता स्वत अपडेट होती है जिसके चलते इससे सरकारी सिस्टम अधिक पारदर्शी और कुशल बना है।

