HTCL Trail : IPL की तर्ज पर हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग के लिए हुई ट्रायल, विजेता को 3 करोड़,

Date:

HTCL Trail : आईपीएल (IPL) की तर्ज पर हरियाणा में बड़े लेवल पर टेनिस बॉल के साथ हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग होने जा रही है। इसे लेकर ट्रायल शुरू हो चुकी है। बुधवार को जींद जिले के युवाओं की ट्रायल हुई। आज यानि 26 फरवरी को कैथल जिले और जींद जिले के बचे हुए युवाओं के लिए ट्रायल का आयोजन होगा। पहले दिन करीब 272 युवाओं ने ट्रायल दी। जिन बच्चों को सिलेक्शन होगा, जल्द ही उनको मैसेज कर दिया जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका आ गया है। क्योंकि इन युवाओं के लिए IPL की तर्ज पर एचटीसीएल यानी हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग (haryana tennis cricket league) का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग की तैयारियां शुरू हो गई है।

HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore
HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore

इसके तहत पहली ट्रायल बुधवार 25 फरवरी को जींद के पांडू पिंडारा स्थित रायल स्पोर्ट्स अकेडमी में आयोजित की गई। इसमें जींद जिला के 272 युवाओं ने ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। अब वीरवार को कैथल जिला व जीन्द जिला के बचे हुए युवा इसी मैदान में ट्रायल देंगे।

HTCL Trail : हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग में देश भर के खिलाड़ी लेंगे भाग

दरअसल पिछले कई दिनों से इसके लिए एचटीसीएल लीग (haryana tennis cricket league) के आयोजकों द्वारा तैयारी की जा रही है। इसके तहत 25 व 26 फरवरी को जींद में ट्रायल रखी गई थी। इसके लिए आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। लीग के आनर शक्ति गिल, सह संस्थापक सुरेंद्र पूनिया और सोमवीर बिसला ने बताया कि यह लीग देश भर के युवाओं को मौका देगी। इसके लिए अलग- अलग जिलों में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कुल 12 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा और इन टीमों को आईपीएल की तरह ही अलग- अलग फ्रेंचाइजी खरीदेंगी।

HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore
HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore

खिलाड़ियों को बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को अच्छे पैसे मिलेंगे। इसके अलावा अलग-अलग चरण में ईनाम भी दिए जाएंगे। इस दौरान इंटरनेशनल ब्लू जर्सी सदभावना ट्राफी खिलाड़ी कृष्ण मलिक, आईसीएल के पूर्व खिलाड़ी आशीष कौशिक और एनआईएस कोच रमन चयनकर्ता रहे।

HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore
HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore

HTCL Trail : 3 करोड़ का ईनाम, दुबई में खेलने का मौका

लीग आयोजकों ने बताया कि यह लीग मुकाबले टेनिस बाल के साथ खेले जाएंगे। यही बड़ा अंतर है। इस लीग में खिलाड़ियों को अच्छा खासा ईनाम दिया जाएगा। खिलाड़ी बोली का बेस प्राइस 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इससे ऊपर की बोली फ्रेंचाइजी को लगानी होगी।

HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore
HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore

यह लीग मई महीने में खेली जाएगी। मैन आफ दा मैच खिलाड़ी को 50 हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को मैच की फीस मिलेगी। मैन आफ दा सीरिज के रूप में बड़ी गाड़ी दी जाएगी। फाइनल विजेता टीम को 3 करोड़ रुपये का ईनाम मिलेगा और यह टीम यूएई में खेलेगी।

HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore
HTCL Trail Trials for Haryana Tennis Cricket League on the lines of IPL, winner gets Rs 3 crore
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...