Gold Silver Price today : होली से पहले सोना 1.59 लाख पार, चांदी में भी जोरदार उछाल, 26 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव

Date:

26 February 2026 Gold Silver price : होली के त्योहार से पहले देश में सोने-चांदी की कीमतों में फिर से उछाल आने लगा है। सोनो 1 लाख 59 हजार रुपए प्रति तौला तो वहीं चांदी भी 2 लाख 65 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमतों में 3 हजार रुपए की बढ़ौतरी देखने को मिली है। आज यानि 26 फरवरी 2026 सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज सुबह 26 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 59 हजार 8 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में सोने की कीमतों में 600 रुपए की बढ़ौतरी दिखी है। वहीं आज 26 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 65 हजार 417 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

एक दिन पहले ही चांदी का भाव 2 लाख 62 हजार 912 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। IBJA के अनुसार आज एक किलो चांदी 2 लाख 65 हजार 417 रुपए में मिलेगी। आज प्लेटिनम का भाव 69 हजार 700 पर पहुंच गया है। ये भाव सुबह मार्केट खुलने के समय के हैं। दिन में इन भावों में उतार चढ़ाव होगा।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता                सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट      159008 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      158371 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      145651 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      119256 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:     93020 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:          265417 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम              69700 रुपए

Gold Silver price : हरियाणा में 26 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव

Haryana me sona chandi k bhav : 26 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 60 हजार 589 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है। हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 750 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। हरियाणा में आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2 लाख 71 हजार 269 रुपए पहुंच गया है। हमारे द्वारा दी गई कीमतों में बाजार की स्थितियों, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और शहर के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले IBJA जैसे बड़ी साइटों और स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क जरूर करें।

26 February Gold rates today : देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी का भाव

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार देश के बड़े शहरों लखनऊ में आज सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम, जयपुर में सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम, अहमदाबाद में सोने का भाव 1 लाख 61 हजार 189 रुपए प्रति 10 ग्राम, पुणे में सोने का भाव 1 लाख 61 हजार 189 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में सोने का भाव 1 लाख 61 हजार 189 रुपए प्रति 10 ग्राम, मेरठ में सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा मेरठ में आज सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम और लुधियाना में आज सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 204 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
  • सोना खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:
  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें
  • खरीदने के दिन का रेट अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस-चेक करें
  • सोने की शुद्धता (24K, 22K, 18K) जरूर देखें
  • गहनों के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोना इस्तेमाल होता है
  • बिल और वजन की जांच अवश्य करें
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related