iran news: तेहरान में धमाकों के बीच इजरायल में हाई अलर्ट, इजरायल ने ईरान में प्रीवेंटीव स्ट्राइक की पुष्टि

Date:

iran news: इजरायल ने ईरान के खिलाफ एहतियाती सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है। जिसके चलते राजधानी में कई धमाकों की खबरे सामने आ रही है इसी के चलते ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। यह घटना अमेरिका और ईरान के बिच चल रहे परमाणु वार्ता के दौरान सामने आई है जिसके चलते पश्चिम एशिया में भी तनाव बढ़ गया है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी जानकारी iran news

iran news: तेहरान में धमाकों के बीच इजरायल में हाई अलर्ट, इजरायल ने ईरान में प्रीवेंटीव स्ट्राइक की पुष्टि
iran news: तेहरान में धमाकों के बीच इजरायल में हाई अलर्ट, इजरायल ने ईरान में प्रीवेंटीव स्ट्राइक की पुष्टि

इसी के चलते इजरायल के रक्षा मंत्री ने इस ओप्रशन की आधिकारिक जानकारी दी है वही दूसरी और इजराइल में भी हाई अलर्ट लागू हो गया है लगातार सायरन बजाए गए है। जिसके चलते नागरिकों को भी सुरक्षित स्थान की और लेजाया जा रहा है। iran news

तेहरान में धमाके और संभावित ठिकाने

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक तेहरान के भी कई हिस्सों में धमाके की आवाज सुनाई दी है। हलाकि किसी भी आधिकारिक क्षति का आंकलन अभी तक सार्वजानिक नहीं किया गया है। इसी के चलते ईरान की और से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन एयर वे को अभी बंद कर दिया गया है।

इजरायल में सुरक्षा अलर्ट और नागरिक निर्देश

इसी के चलते इजराइल की और से पुरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते मोबाइल अलर्ट सिस्टम को भी सक्रिय किया है। ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि मिसाइल या ड्रोन हमलों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सरकार ने नागरिकों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। iran news

रिपोर्टों के अनुसार, इस कार्रवाई को एक औपचारिक सैन्य नाम दिया गया है। इजरायल लंबे समय से ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता जताता रहा है। इजरायली नीति निर्माताओं का तर्क है कि यदि संभावित खतरे को समय रहते रोका नहीं गया, तो क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।

परमाणु वार्ता और कूटनीतिक संदर्भ

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत जारी है। वार्ता का उद्देश्य प्रतिबंधों में राहत और संवर्धन गतिविधियों पर सीमाएं तय करना बताया जाता है। इजरायल ने पहले भी यह रुख रखा है कि किसी भी समझौते में ईरान की परमाणु संरचना और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को शामिल किया जाना चाहिए। ईरान का कहना है कि उसका कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और वह हमले की स्थिति में आत्मरक्षा करेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related