7 मार्च 2026 सोने-चांदी के भाव : दो दिन में धड़ाम हुए रेट, देखें आज का Gold silver price

Date:

7 March 2026 Gold silver price today : वैश्विक हालातों के बीच एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम से गिरी हैं। दो दिन में सोने का भाव 4 हजार के करीब और चांदी के भाव 6 हजार रुपए के करीब कम हो चुके हैं। आज यानि 7 मार्च 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइये जानते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज 7 मार्च 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 761 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि 4 मार्च को यही भाव 1 लाख 62 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 416 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आज और कल यही रेट मान्य रहेंगे, क्योंकि शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहेंगी।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:      158751 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:      158115 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:      145416 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:      119063 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:      92869 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 7 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

7 March chandi ka bhav : आज 7 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 60 हजार 723 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि सुबह मार्केट खुलने के समय चांदी 2 लाख 63 हजार रुपए पर थी लेकिन शाम को मार्केट में उथल-पुथल देखने को मिली और कीमत फिर से गिरते हुए 2 लाख 60 हजार 723 रुपए प्रति किलोग्राम पर आकर रूक गई।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX ) पर सुबह सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट ₹1,243 (0.78%) की बढ़त के साथ ₹1,60,916 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की कीमतों में और भी जबरदस्त उछाल आया है। चांदी का 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट ₹5,193 (1.98%) महंगा होकर ₹2,67,384 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

ऐसे में सोने-चांदी के खरीदारों और निवेशकों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह निवेश का सही समय है? क्या अभी युद्ध की आग में और सोना-चांदी और महंगा होगा या इसकी चमक फीकी होगी और आने वाले दिनों में सोना-चांदी सस्ता होगा?

 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related