Railway news : खाटू श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी-रींगस के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन को किया परमानेंट

Date:

Railway news Khatushyam train : हरियाणा के विभिन्न जिलों से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेवाड़ी से रींगस के बीच स्पेशल चलाई गई ट्रेन को अब रेगुलर कर दिया गया है। अब यह त्योहारी सीजन नहीं बल्कि परमानेंट चलेगी। रेल मंत्री अश्विन वैष्णवी द्वारा मंत्री राव इंद्रजीत को यह जानकारी दी गई, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने मंत्री का आभार जताया।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी स्टेशन से ट्रेन नंबर 09637 सुबह प्रतिदिन सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर बाद 14:20 यानि अढाई बजे रींगस रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में रींगस रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 09638 दोपहर 14:55 पर चलेगी, जो शाम 18:20 पर रेवाड़ी पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा रेवाड़ी-रींगस ट्रेन (Rewari Ringas special train) को नियमित करने पर दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान योगिन्द्र चौहान ने राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यात्रियों द्वारा इस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की जा रही थी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।


 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related