Hydrogen Train update : हाइड्रोजन ट्रेन का अभी ट्रायल रहेगा जारी, बाहर से मंगवाई गैस, जर्मनी से मंगवाया सेफ्टी वाल्व

Date:

Hydrogen Train update : जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का अभी कुछ दिन ट्रायल जारी रहेगा। मंगलवार को इंजन में हाइड्रोजन गैस भरी गई। दो टैंकरों में बाहर से हाइड्रोजन गैस मंगवाई गई है। हाइड्रोजन प्लांट में इलेक्ट्रो फायर पिछले कुछ दिनों से खराब पड़ा है। जिसके चलते गैस का उत्पादन नहीं हो पा रहा है।

Hydrogen Train update: Hydrogen train trials continue, gas sourced from abroad, safety valves sourced from Germany
Hydrogen Train update: Hydrogen train trials continue, gas sourced from abroad, safety valves sourced from Germany

 

इलेक्ट्रो फायर के लिए सेफ्टी वाल्व जर्मनी से मंगवाया गया है। जोकि दो से तीन दिन में पहुंचने की संभावना है। दिल्ली से मेंटेनेंस के बाद हाइड्रोजन ट्रेन शनिवार को जींद वापस आई थी। सोमवार को दोबारा ट्रायल शुरू करते हुए ट्रेन को जींद से सोनीपत रूट पर दो बार चलाया गया था।

इस दौरान हर जंक्शन पर ट्रेन को एक से दो मिनट पर रोका गया और ट्रेन (Hydrogen Train update) की स्पीड 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। इस बार ट्रायल के लिए पानी की कैन दोबारा से ट्रेन में रखी गई हैं। हालांकि मंगलवार को ट्रेन यार्ड में ही रही, ट्रायल नहीं हुआ। इससे पहले 25 से 28 फरवरी को चार दिन तक हुई ट्रायल के दौरान जींद से सोनीपत रूट पर एक ही चक्कर लगाया गया था।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related