Jind new sector : नरवाना में नए सेक्टरों के लिए ई-भूमि पोर्टल से भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू

Date:

Jind new sector : शहर में नए सेक्टर विकसित करने के लिए एचएसवीपी ने ई भूमि पोर्टल से जमीन की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक किसान 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। डूमरखां कलां, मोहल खेड़ा तथा नरवाना शहर के विभिन्न हिस्सों में नए सेक्टर विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। इन क्षेत्रों में सेक्टर एक, दो, चार, पांच, 10, 14, 15, 17, 18 और 19 के विकास के लिए लगभग 2067 एकड़ भूमि खरीदे जाने की योजना बनाई गई है।

भूमि का पूरा विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करना होगा (Jind new sector)

संपदा अधिकारी सत्यवान मान ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत इच्छुक भू-मालिकों तथा एग्रीगेटरों को अपनी भूमि का पूरा विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सरकार द्वारा प्रथम चरण में 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि के दौरान भूमि मालिक अपनी जमीन से संबंधित जानकारी, दस्तावेज और आवश्यक विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

Jind new sector: Land purchase process begins for new sectors in Narwana through e-Bhoomi portal
Jind new sector: Land purchase process begins for new sectors in Narwana through e-Bhoomi portal

 

व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा संस्थागत ढांचे विकसित होंगे (Jind new sector)

नरवाना क्षेत्र में इस योजना के तहत बड़े स्तर पर विकास की योजना है। इससे क्षेत्र में आवासीय कालोनियां, व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा संस्थागत ढांचे विकसित होंगे। संपदा अधिकारी सत्यवान मान ने सोमवार को पंचायत भवन, डूमरखां कलां में आयोजित विशेष शिविर के दौरान बताया कि एचएसवीपी द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो भूमि मालिकों को पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड करने तथा पोर्टल से संबंधित जानकारी देंगे। शिविर में एसडीओ तरुण भौंसले, जेई अनुज ढांडा, सरपंच राहुल जांगड़ा, पटवारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related