Windies Women vs Australia Women: कैरेबियाई में अब फिर महिला क्रिकेट का रोमांच जारी है। किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में आज मेजबान वेस्टइंडीज महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बिच आज T20 सीरीज शुरू हो चुकी है।
इसमें एक तरफ बेथ मूनी की अगवाई में टीम ग्राउंड में उत्तरी है कंगारू टीम भी अपने अच्छे फोम को बरकरार रखेगी। इसी के चलते हेले मैथ्यूज की कप्तानी में विंडीज टीम घरेलू परिस्थितियों में बड़ा उलटफेर कर सकती है।
रैंकिंग की जंग और दिग्गजों का दांव Windies Women vs Australia Women

हालंकि देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा कागजो के अनुसार तो भारा ही दिख रहा है। लेकिन 6 नंबर पर रह रही वेस्टइंडीज टीम को उनके ही घर में कम नहीं आंकना चाहिए। किंग्सटाउन की पिच की बात करें तो इसे देखते हुए टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।
जिसके चलते पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को इसमें मदद मिल सकती है। लेकिन जैसे जैसे खेल और आगे बढ़ेगा वैसे ही स्पिनर्स और मीडियम पेसर्स अपनी ढाक जमा सकतें है। जो बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकतें है। Windies Women vs Australia Women
वेस्टइंडीज के लिए अनुभवी स्टेफनी टेलर और विस्फोटक डिएंड्रा डॉटिन का फॉर्म में होना बेहद जरूरी है। कप्तान हेले मैथ्यूज खुद एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और वह अकेले दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखती हैं।
कंगारू टीम की ‘बैटिंग डेप्थ’ बनी सिरदर्द Windies Women vs Australia Women
ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी गहराई है। एलिस पेरी और एशले गार्डनर जैसे खिलाड़ी न केवल बल्लेबाजी में गहराई देते हैं, बल्कि गेंदबाजी में भी कप्तान बेथ मूनी के पास कई विकल्प मौजूद रहते हैं। गेंदबाजी की कमान मेगन शुट और डार्सी ब्राउन के हाथों में है, जो अपनी गति और स्विंग से कैरेबियाई टॉप ऑर्डर की परीक्षा लेंगी।
किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला टी20 शुरू हो गया है। दुनिया की नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेले मैथ्यूज की कप्तानी में विंडीज टीम उलटफेर के इरादे से उतरी है।
पिच रिपोर्ट: अर्नोस वेल ग्राउंड की सतह पर बाउंस थोड़ा धीमा रह सकता है। जिसके चलते पावरप्ले के बाद रन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा, इसलिए जो टीम मिडिल ओवर्स में बेहतर स्ट्राइक रोटेट करेगी, जीत का पलड़ा उसी की तरफ झुक सकता है। Windies Women vs Australia Women
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (ऑस्ट्रेलिया महिलाएं बनाम वेस्ट इंडीज महिला)
इस मैच के दौरान कैरेबियाई खेमे में गेंदबाजी का दारोमदार अफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरैक पर होगा। इन दोनों स्पिनर्स ने हाल के दिनों में अपनी फिरकी से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को छकाया है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग बीच के ओवरों में विकेट चटकाने के लिए जानी जाती हैं।

