Jind Kuldeep Memorial Hospital : जींद के सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोहतक रोड बाईपास पर कुलदीप मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला ? (Jind Kuldeep Memorial Hospital)
न्यू कृष्णा कालोनी निवासी कोमल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां बबली (40) को ब्रेन हेमरेज के चलते 26 फरवरी को रोहतक रोड बाईपास के कुलदीप मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी मां के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने दो लाख 60 हजार रुपये खर्च बताया था। एक लाख 60 हजार रुपये पहले जाम करवा चुके थे। उसकी मां की हालत में सुधार नहीं होने पर वह दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे।

शव देने की एवज में अस्पताल प्रबंधन ने एक लाख रुपये की मांग की (Jind Kuldeep Memorial Hospital)
19 मार्च को वह अपनी मां को लेने अस्पताल पहुंची तो उसे वेंटीलेटर पर होने की बात कहकर मिलने नहीं दिया। जब उसने मां से मिलने की जिद की तो बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। शव देने की एवज में अस्पताल प्रबंधन ने एक लाख रुपये की मांग की। कोमल ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और शव देने से मना कर दिया।
कोमल ने क्या आरोप लगाया ? (Jind Kuldeep Memorial Hospital)
कोमल ने आरोप लगाया कि उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। रुपये ऐंठने के चक्कर में उसकी मां को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस कोमल की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

