Aaj ka Mausam: 85 KM की रफ्तार से हवाओं का तांडव, पंजाब, हरियाणा दिल्ली में कुदरत का ‘डबल अटैक’

Date:

Aaj ka Mausam: मार्च के महीने की शुरुआत में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला था जहा शुरू में काफी गर्मी का मौसम था तापमान करीब 5 डिग्री तक समान्य से अधिक था वही मार्च के लास्ट तक आते आते बारिश के चलते मौसम में एकदम गिरावट देखने को मिली है। जिससे पूरा भारत फिर से उत्तर भारत कांप उठा है। पिछले 72 घंटे में पंजाब हरियाणा और दिल्ली के साथ NCR और देश के करीब 13 राज्यों में मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है।

कही धूल भरी आधी चल रही है तो कही ओलावृष्टि ने सफेद चादर बिछा दी है। जिसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की अगले 48 घंटे बेहद सवेदनशील है। क्योंकि 70 से 85 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा में कुदरत की मार, किसानों की बढ़ी धड़कनें Aaj ka Mausam

Aaj ka Mausam Winds wreak havoc at a speed of 85 km, 'double attack' of nature in Punjab, Haryana and Delhi
Aaj ka Mausam Winds wreak havoc at a speed of 85 km, ‘double attack’ of nature in Punjab, Haryana and Delhi

पंजाब और हरियाणा में बे मौसमी बरसात ने किसानों की सोने की तरह लहरा रही फसल पर पानी फेरा है जिसके चलते ओलावृष्ट ने तो फसल को बर्बाद कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने कई स्थानों पर तो फसलों को जमीन पर बिछा दिया है। Aaj ka Mausam

कोहरे का रिटर्न: हैरानी की बात यह है कि मार्च के अंत में भी सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। और रोड पर चना भी मुश्किल हो गया है जिसका ताज़ा उद्धरण सोनीपत पानीपत के बिच NH 44 पर करीब 15 गाड़ियां वह भी मार्च के महीने में आपस में टकरा गई कम विजिबिलिटी के चलते।

पारा गिरने से ठंडक तो बढ़ी है, लेकिन यह राहत खेती के लिए आफत बनकर आई है। दलहन और गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान की आशंका है।

दिल्ली-NCR: 22 मार्च को बारिश और तेज झोंकों का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में आज यानी 22 मार्च को मौसम का कड़ा इम्तिहान है। मौसम विभाग के मुताबिक, लक्ष्मी नगर, आईटीओ, इंडिया गेट और मयूर विहार जैसे व्यस्त इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

हालांकि बारिश से प्रदूषण (AQI) के स्तर में सुधार होगा, लेकिन 40 से 50 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सड़कों पर पेड़ गिरा सकती हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं। जलभराव और बिजली कटौती जैसी समस्याओं के लिए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

इन 13 राज्यों में ‘येलो और ऑरेंज’ अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कुल 13 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटों में इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यह सिस्टम अगले 3 से 5 दिनों तक सक्रिय रह सकता है, जिससे मार्च का आखिरी हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। Aaj ka Mausam

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related