Jind Railway news : जींद में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेल वन एप का उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस एप के माध्यम से टिकट बुक कराने पर यात्रियों को किराये में छूट मिलने का लाभ भी मिलेगा। इस एप की एक खासियत यह भी है कि इसमें ट्रेन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सटीक रूप से मिलती है।
यात्री ट्रेन की लाइव लोकेशन, आगमन और प्रस्थान का समय, प्लेटफार्म नंबर सहित अन्य अपडेट आसानी से देख सकते हैं। इससे यात्रियों को अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे। रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर यात्रियों को एप के फायदे बताते हुए इसे अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा है।

रेल वन एप से यात्री घर में बैठे आसानी से करें टिकट बुक (Jind Railway news)
रेलवे जंक्शन पर वाणिज्य अधीक्षक सुनील कटारिया की टीम रोजाना 40 से 50 यात्रियों के मोबाइल फोन पर रेल वन एप इंस्टाल करवा रही है। उन्होंने बताया कि रेल वन एप से यात्री घर बैठे आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे उन्हें लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलेगी। साथ ही एप के जरिए मिलने वाली छूट से यात्रा और भी किफायती हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए रेलवे समय-समय पर ऐसे आफर दे रहा है। कर्मचारियों ने यात्रियों को एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई और बताया कि यह एप उपयोग में बेहद सरल है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

जींद जंक्शन से गुजरती हैं 30 से अधिक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन (Jind Railway news)
जींद जंक्शन से 30 से अधिक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती हैं। इसमें अवध आसाम, हिम सागर, बठिंडा सुपरफास्ट, दिल्ली सरायरोला एक्सप्रेस जैसे ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा जींद से कुरुक्षेत्र, पानीपत व रोहतक के लिए पैसेंजर ट्रेन भी चलती हैं। कई बार यात्री जंक्शन पर समय पर नहीं पहुंच जाती है। जब वह लाइन में लगता है तो या तो टिकट नहीं ले पाता या फिर ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में यह एप यात्रियों को काफी फायदेमंद होगी।
टिकट बुक करेंगे को मिलेगी छूट (Jind Railway news)
रेल वन एप डाउनलोड करने से यात्रियों को काफी जानकारी हासिल होगी। इसके अलावा यदि हम इस एप से टिकट बुक करेंगे तो किराये में हमें छूट मिलेगी। यदि हमने दस रुपये की टिकट बुक की है तो हमें नौ रुपये 70 पैसे खर्च करने पड़ेंगे, जिससे हमें 30 पैसे की छूट मिलेगी।

