Hisar Acb raid : हरियाणा में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

Date:

Hisar Acb raid : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिरसा में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने हिसार में HTM थाना के सब इंस्पेक्टर नेहरा सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। गिरफ्तारी के दौरान रिश्वत की पूरी राशि बरामद की गई है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सिरसा एसीबी की लगातार चल रही सख्त मुहिम का हिस्सा है, जिसमें हाल के महीनों में कई अधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा चुके हैं।

Hisar Acb raid : ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार हिसार की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीरा देवी ने बताया कि सोमनाथ ने मीरा देवी से 70 हजार रुपए के बदले सोने के गहने गिरवी रखवाए थे, लेकिन पैसे लौटाने के बावजूद गहने वापस नहीं किए। बाद में ज्यादा ब्याज मांगकर उसे परेशान किया गया। इसी तरह शुभम पर भी आरोप है कि उसने करीब 1.20 लाख रुपए के बदले मीरा देवी की बेटी के गहने गिरवी रखे और पूरी रकम ब्याज सहित लौटाने पर भी जेवरात वापस नहीं किए।

Hisar ACCB raid Sub-inspector caught red-handed taking bribe of Rs 7,000 in Haryana
Hisar ACCB raid Sub-inspector caught red-handed taking bribe of Rs 7,000 in Haryana

Hisar Acb raid : धमकी और ब्लैकमेल के भी आरोप

इस पर मीरा देवी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस शिकायत में उसने कहा था कि जब उन्होंने गहने वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उनकी गरीबी और अनपढ़ता का फायदा उठाकर गहने हड़प लिए गए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की गई थी।

सूत्रों के अनुसार, इसी केस में आरोपी सोमनाथ को राहत देने और जांच को प्रभावित करने के लिए एचटीएम (हिसार टाउन मोडल) थाने में तैनात एसआई नेहरा सिंह ने 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्लान बनाकर ट्रैप लगाया और आरोपी पुलिसकर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य पुलिसकर्मी या व्यक्ति भी शामिल है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related