Bal Vatika Students : बाल वाटिका के विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार देगी 1-1 हजार रुपये

Date:

Bal Vatika Students : हरियाणा सरकार बाल वाटिका में पढ़ने वाले करीब एक लाख विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए देगी। यह राशि हर विद्यार्थी के बैंक खातों में डाली जाएगी।

योजना से क्या-क्या सुविधा मिलेगी ? (Bal Vatika Students)

प्रदेश सरकार की तरफ से बाल वाटिका में पढ़ने वाले करीब एक लाख विद्यार्थियों को यह राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसमें से वर्दी के लिए 800 रुपए, बैग और किताबों के लिए 200 रुपए की राशि होगी। शिक्षा विभाग यह
राशि जारी करने की योजना तैयार कर रहा है। करीब 10 करोड़ रुपए विद्यार्थियों के खातों में एक साथ डाले जाएंगे। सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा।

Bal Vatika Students: Haryana government will give Rs 1,000 each to Bal Vatika students.
Bal Vatika Students: Haryana government will give Rs 1,000 each to Bal Vatika students.

सीएम ने क्या घोषणा की थी ? (Bal Vatika Students)

पहली बार यह योजना शुरू की जा रही है। बजट सत्र में इस संदर्भ में सीएम ने घोषणा कि थी, अब नए शैक्षणिक सत्र से यह सुविधा विद्यार्थियों को मुहैया कराई जाएगी। अब भविष्य में भी जो विद्यार्थी बाल वाटिका में एडमिशन लेंगे, उनको भी यह सुविधा मिलती रहेगी।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related