Haryana Politics : जींद में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

Date:

Haryana Politics : हरियाणा के जींद में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जुलाना क्षेत्र से कद्दावर नेता प्रो. धर्मेंद्र ढुल ने ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र को भेजे इस्तीफे में प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के साथ-साथ सभी तरह के कार्यभार से मुक्त होना चाहते हैं, इसलिए उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। प्रो. धर्मेंद्र ढुल के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Haryana Politics Jind Congress Dharmendra Dhull left the party
Haryana Politics Jind Congress Dharmendra Dhull left the party

Haryana Politics : 2019 में कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था चुनाव 

प्रो. धर्मेंद्र ढुल ने साल 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में जुलाना से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में जेजेपी के अमरजीत ढांडा जीते थे और प्रो. धर्मेंद्र ढुल अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। प्रो. ढुल को 2019 में कांग्रेस की टिकट पर 12 हजार 240 वोट मिले थे और वह जेजेपी के अमरजीत ढांडा, भाजपा के परमेंद्र ढुल के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

प्रो. धर्मेंद्र ढुल कांग्रेस छोड़ किस पार्टी में जाएंगे, इसे लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं और इस मामले में प्रो. धर्मेंद्र ढुल की तरफ से भी किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा गुट के प्रो. ढुल जुलाना में काफी पैठ रखते हैं। देखना यह होगा कि अब वे किस पार्टी में जाते हैं।

इससे पहले साल 2014 में भी प्रो. धर्मेंद्र ढुल को कांग्रेस की टिकट मिली थी लेकिन उस समय भाजपा और नरेंद्र मोदी की आंधी में वह अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related