Haryana Politics : हरियाणा के जींद में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जुलाना क्षेत्र से कद्दावर नेता प्रो. धर्मेंद्र ढुल ने ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र को भेजे इस्तीफे में प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के साथ-साथ सभी तरह के कार्यभार से मुक्त होना चाहते हैं, इसलिए उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। प्रो. धर्मेंद्र ढुल के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Haryana Politics : 2019 में कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था चुनाव
प्रो. धर्मेंद्र ढुल ने साल 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में जुलाना से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में जेजेपी के अमरजीत ढांडा जीते थे और प्रो. धर्मेंद्र ढुल अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। प्रो. ढुल को 2019 में कांग्रेस की टिकट पर 12 हजार 240 वोट मिले थे और वह जेजेपी के अमरजीत ढांडा, भाजपा के परमेंद्र ढुल के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।
प्रो. धर्मेंद्र ढुल कांग्रेस छोड़ किस पार्टी में जाएंगे, इसे लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं और इस मामले में प्रो. धर्मेंद्र ढुल की तरफ से भी किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के प्रो. ढुल जुलाना में काफी पैठ रखते हैं। देखना यह होगा कि अब वे किस पार्टी में जाते हैं।
इससे पहले साल 2014 में भी प्रो. धर्मेंद्र ढुल को कांग्रेस की टिकट मिली थी लेकिन उस समय भाजपा और नरेंद्र मोदी की आंधी में वह अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

