Gold silver price : सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानें 23 मार्च 2026 को आपके शहर का भाव

Date:

23 March 2026 Gold silver price : देश भर में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने के दौरान दोनों की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से गिरकर निचले स्तर तक पहुंच चुकी हैं। इस अवधि में सोने और चांदी के भाव में 15 हजार रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 23 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, मुंबई और गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,852 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा 23 कैरेट सोना 1,46,628 रुपए, 18 कैरेट सोना 1,10,414 रुपए और 14 कैरेट सोना 86,123 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। रविवार होने के कारण 22 मार्च को सर्राफा बाजार बंद रहा, ऐसे में आज रेटों में बदलाव होने की संभावना है।

Gold silver price : 23 मार्च को चांदी का भाव क्या रहा

23 March Chandi k bhav : वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो 23 मार्च को इसका भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा प्लेटिनम की कीमत 63,108 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे प्रमुख कारण वैश्विक परिस्थितियां मानी जा रही हैं। आमतौर पर युद्ध या तनाव के माहौल में सोना-चांदी महंगा होता है, लेकिन इस बार निवेशक इन धातुओं को बेचकर नकदी जुटा रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। इसे निवेश की सलाह के रूप में न लें। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related