31 मार्च 2026 को सोना-चांदी के भाव, महीने के अंतिम दिन फिर बढ़े रेट, देखें Gold Silver price

Date:

31 March 2026 Gold Silver price : मार्च माह के अंतिम दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले सप्ताह जहां गिरावट रही तो वहीं रात को मार्केट बंद होने के समय सोने व चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। 31 मार्च 2026 को सुबह सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 31 मार्च को सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 733 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं Gold 995 का रेट 1,45,631 से बढ़कर 1,46,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 407 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा देश के प्रमुख शहरों में आज 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 10 हजार 50 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा Gold 585 भी 85,537 रुपये से बढ़कर 85,839 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Gold Silver price : 31 मार्च 2026 को चांदी का भाव

Aaj Chandi k bhav : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 31 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 30 हजार 135 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि पिछले सप्ताह मार्केट बंद होने के समय चांदी 2 लाख 21 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। सोमवार को जैसे ही मार्केट खुली तो चार हजार रुपए का उछाल आया और चांदी 2 लाख 25 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके बाद हल्की गिरावट और फिर शाम को मार्केट बंद होने के समय 1 किलोग्राम चांदी 2 लाख 30 हजार 135 रुपए की हो गई।

इसी तरह प्लेटिनम के दाम भी बढ़े हैं, जो 62,462 रुपये से बढ़कर 64,107 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों के रुझान पर नजर डालें तो बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 27 मार्च को Gold 999 का भाव 1,42,942 रुपये था, जबकि 25 मार्च को यह 1,46,205 रुपये तक पहुंच गया था। इसी तरह 23 मार्च को यह 1,39,569 रुपये के स्तर पर था। इससे साफ है कि बाजार में तेजी और गिरावट का दौर जारी है।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। साथ ही शादी-विवाह के सीजन के चलते घरेलू मांग भी बढ़ रही है, जिससे कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी रेट बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के हैं, इसलिए आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को वास्तविक कीमत इससे अधिक चुकानी पड़ सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related