Rewari Collector Rate : रेवाड़ी में 15 से 75% तक बढ़े कलेक्टर रेट… 1 अप्रैल से नियम होंगे लागू

Date:

Rewari Collector Rate : जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए प्रॉपर्टी के नए कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया है। इससे जिन स्थानों पर दरों में बढ़ोतरी हुई है, वहां जमीन और मकान खरीदना अब महंगा हो जाएगा। इस बार के ड्राफ्ट में कई क्षेत्रों में कलेक्टर रेट में 15% से 75% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। नए रेट 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

जिला कलेक्टर रेड इस आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक (Rewari Collector Rate)

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया वित्त वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट आमजन के आपत्ति व सुझाव के लिए जिला रेवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट https://rewari.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति सुझाव या आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, तो वह 30 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय की ई-मेल आईडी dcrwr@hry.nic.in, jamabandi. nic.in तथा तहसील कार्यालय में आपत्ति या सुझाव दे सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद आपत्ति व सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।

Rewari Collector Rate: Collector rate increased by 15 to 75% in Rewari... Rules will be implemented from April 1.
Rewari Collector Rate: Collector rate increased by 15 to 75% in Rewari… Rules will be implemented from April 1.

 

कृषि और हाईवे बेल्ट पर अधिक बढ़ोतरी (Rewari Collector Rate)

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, 75% की सर्वाधिक वृद्धि वाले क्षेत्रों में प्रमुख रूप से कमालपुर (लिंक रोड), कालाका, किशनगढ़, कोनसीवास और चांदावास शामिल हैं। इन गांवों में कृषि भूमि (चाही) के रेट सीधे तौर पर 75% बढ़ा दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर कोनसीवास में कृषि भूमि का रेट 1.02 करोड़ से बढ़कर करीब 1.80 करोड़ रुपए प्रति एकड़ प्रस्तावित किया गया है। कमालपुर में पहले 83 लाख 16 हजार प्रति एकड़ कलेक्टर रेट थे जो कि अब 1 करोड़ 45 लाख 53000 किए गए हैं। शहर के सेक्टर 4 और 10 की जीएचएस व अन्य सोसाइटियों में कलेक्ट्रेट 75% तक बढ़ा दिए हैं। पहले यहां 4500 वर्ग फुट रेट थे जो कि अब 7875 होंगे।

इसी तरह गंगायचा अहीर (एनएच 71) और धामलाका जैसे क्षेत्रों में भी 75% की बढ़ोतरी की गई है। डवाना और धामलाका के एचएसवीपी लाइसेंस्ड फ्लैट्स व फ्लोर्स में भी 75% का इजाफा प्रस्तावित है। 60% की वृद्धि वाले क्षेत्रों में कसोला, काठवास (एनएच-48), खरखड़ी, ढालियावास और पदैयावास के लाइसेंस्ड रेजिडेंशियल प्लॉट्स प्रमुख हैं। वहीं, 45% की बढ़ोतरी की श्रेणी में जसवंत नगर (कुतुबपुर), गढ़ी, चिल्हड़, तुर्कियावास, पोहकरपुर, फदनी और बलियर खुर्द जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जहां आवासीय और कृषि दोनों प्रकार की संपत्तियों के दाम बढ़ेंगे।

आवासीय दरें 45 प्रतिशत तक बढ़ीं (Rewari Collector Rate)

नया गांव के रेजिडेंशियल एरिया में करीब 25% की वृद्धि हुई है। मोहल्ला कुतुबपुर और जसवंत नगर में रहने वालों को अब 45% अधिक रेट के हिसाब से रजिस्ट्री करानी होगी। सेक्टर 18 और 19 (हुडा) के आसपास के इलाकों में भी कीमतों में बदलाव किया गया है। ढालियावास और पदैयावास जैसे आवासीय जोन में रेट 45% से 60% तक बढ़ाए गए हैं। कालाका और धारूहेड़ा के चुनिंदा रिहायशी पॉकेट में भी 25% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related