Jind Health : जींद के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के पास ही जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस की सुविधा दो से तीन दिन में मिलनी शुरू हो जाएगी। गायनी वार्ड के पास ही चार फीट चौड़ा नया गेट बनाया गया है। गेट लगकर तैयार है और रास्ते को लेकर रैंप पर ब्लाक लगाए जा रहे हैं। इसके बाद एंबुलेंस सीधे तीसरी मंजिल पर बने आपरेशन थिएटर तक भी पहुंच जाएगी। इससे इमरजेंसी में मरीजों को लाने और ले जाने में समय बचेगा।
हस्पताल में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हुई ? (Jind Health)
इस समय जच्चा व बच्चा को अगर एंबुलेंस से जाना है तो उसे सिटी स्कैन सेंटर के पास बने गेट तक पैदल या स्ट्रेचर से जाना पड़ रहा है। गायनी वार्ड तक एबुलेंस नहीं पहुंचने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। अभी रास्ता नए भवन के सामने से होकर जाता है। इससे सीढिय़ां और दूरी ज्यादा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सीटी स्कैन के पीछे बने पार्क से रैंप को जोड़ा है। इसके लिए करीब 20 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। रैंप की मुख्य खिड़की तोड़कर बड़ा दरवाजा लगाया गया है। इससे गाड़ी सीधे मुख्य द्वार तक पहुंचेगी और गर्भवती महिलाओं को सीधे वार्ड से ही लाया जा सकेगा। रैंप बन चुका है और जल्द ही सुविधा यहां से शुरू की जाएगी।

आपरेशन थिएटर तक पहुंचेगी एंबुलेंस (Jind Health)
नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई बिल्डिंग में आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस की पहुंच भी होगी। यहां नई बिल्डिंग में पांच आपरेशन थिएटर हैं। यहां दीवार को तोड़कर तीसरी मंजिल पर बने आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस पहुंचने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। ऐसे में आपातकाल में मरीजों को इसकी काफी सुविधा रहेगी। ज्यादा सीरियस मरीज को सीधे आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस के जरिये लाया और ले जाया जा सकेगा।
एंबुलेंस की सुविधा मिली? (Jind Health)
गायनी वार्ड के पास गेट लगाया जा चुका है। रैंप बन गया है और इस पर ब्लाक्स लगाने का काम किया जा रहा है। बुधवार तक पूूरा कर लिया जाएगा। यहां गेट बनने से जच्चा व बच्चे को सीधे तौर पर एंबुलेंस सुविधा मिल जाएगी। इसके बाद एंबुलेंस आपरेशन थिएटर तक भी पहुंच जाएगी। इससे मरीजों को काफी लाभ होगा।

