IPS Transfer List 2026 : हरियाणा में 29 आईपीएस एचपीएस अफसरों की ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Date:

Haryana IPS Transfer List 2026 : हरियाणा में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है। इस बार 29 आईपीएस और HPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें 24 आईपीएस अफसर शामिल हैं तो पांच HPS अफसर शामिल हैं। गृह विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर लिस्ट में शामिल आईपीएस अफसरों को तुरंत प्रभाव से अपने नए अलॉट स्टेशन ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार नूंह, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, पलवल, झज्जर, सोनीपत और चरखी दादरी समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। इसके साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी DCP स्तर पर फेरबदल किया गया है। डॉ. अर्पित जैन को नूंह का SP नियुक्त किया गया है, जबकि सुरेंद्र बोहारा को लॉ एंड ऑर्डर (L&O) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPS Transfer List 2026 : सिद्धांत जैन को हिसार SP, नितिका खट्‌टर बनी फतेहाबाद की SP

सिद्धांत जैन को हिसार SP और नितिका खट्टर को फतेहाबाद का SP बनाया गया है। दीपक जेवरिया को नारनौल SP, जबकि लोकेश कुमार को चरखी दादरी का SP नियुक्त किया गया है। जसलीन कौर को डबवाली SP, मेधा भूषण को सोनीपत DCP और पूनिया वशिष्ठ को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में तैनात किया गया है।

इसके अलावा सोनाक्षी सिंह को सोनीपत DCP और उत्तम को फरीदाबाद (NIT) में DCP लगाया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी बदलाव किए गए हैं। राजेश कुमार मोहन को फरीदाबाद में DCP क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रतीक गहलोत को गुरुग्राम ट्रैफिक व MERC का चार्ज सौंपा गया है।

IPS Transfer List : यहां देखें IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट 

IPS Transfer List 2026 29 IPS Officers in Haryana full list
IPS Transfer List 2026 29 IPS Officers in Haryana full list

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related