Haryana news Jind CM Rally : सीएम नायब सिंह सैनी 4 अप्रैल को सफीदों और पांच अप्रैल को जींद के एकलव्य स्टेडियम के पास धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान सीएम जींद विधानसभा क्षेत्र की 140 करोड़ 87 लाख आठ हजार रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और 55 करोड़ 78 लाख 10 हजार रुपये की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत हैबतपुर स्थित संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत राजकीय मेडिकल कालेज में ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 16 करोड़ 28 लाख 30 हजार रुपये की लागत से जींद डिस्ट्री नंबर-4 के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन होगा। वहीं 39 करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये की लागत से गांव स्तर पर आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था और इंटल खुर्द गांव में जल भंडारण के लिए बैलेंसिंग जलाशय निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया जाएगा।
CM Rally : सीएम नायब सैनी जींद में इन परियोजनाओं को करेंगे शिलान्यास
- -हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा तीन करोड़ 18 लाख 81 हजार रुपये की लागत से गांव मनोहरपुर में बनाए जाने वाले परचेज सेंटर का शिलान्यास।
- -लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी बीएंडआर) द्वारा आफिसर कॉलोनी में राजस्व अधिकारियों के लिए बनाए जाने वाले 56 आवासीय इकाइयों का शिलान्यास होगा। जिसकी लागत 16 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये है।
- -तीन करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपये की लागत से दालमवाला-जीवनपुर-नगूरां मार्ग और दरियावाला से बरसोला मार्ग की विशेष मरम्मत, जींद-हांसी मार्ग से जींद-भिवानी मार्ग तक बाईपास (आरडी 5.375 से 5.567, मार्ग पहचान संख्या 10121) का चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास।
- -निर्जन एप्रोच मार्ग का चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण और जींद-सफीदों से हैबतपुर-खोखरी-बोहतवाला-दालमवाला होते हुए कंडेला मार्ग (परशुराम चैक से बायपास तक) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास। जिसकी लागत चार करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये है।

- -सीआरआइएफ योजना के अंतर्गत पानीपत से सफीदों (राज्य मार्ग-11) और सफीदों से जींद (राज्य मार्ग-14) मार्ग का फोरलेन करने, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास। जिसकी अनुमानित लागत 56 करोड़ 61 लाख चार हजार रुपये है।
- -जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के नौ करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपये की लागत से समेकित सैनिक सदन के निर्माण कार्य का शिलान्यास।
- -गांव कंडेला में नौ करोड़ 90 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य का शिलान्यास।
- -सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 109 करोड़ 19 लाख रुपय की लागत से मनोहरपुर ड्रेन खुदाई परियोजना का शिलान्यास। यह कार्य आरडी शून्य से 7600 तक किया जाएगा, जिसका आउटफाल आरडी 164350/एल हांसी ब्रांच में निर्धारित है।
- – 35 करोड़ 76 लाख 25 हजार की लागत से पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की जलालपुरा कलां, इंटल कलां व इंटल खुर्द में 3 न. नहर आधारित परियोजनाओं का निर्माण कार्य का शिलान्यास और दो मौजूदा कार्यों का विस्तार का शिलान्यास। इसके तहत संगतपुरा, जाजवान व ढांडा खेड़ी गांवों को कामन पंपिंग स्टेशन के माध्यम से कच्चे पानी की आपूर्ति एवं डीआई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास।
CM Rally : सफीदों में 4 अप्रैल को इन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे सीएम
चार अप्रैल को नई अनाज मंडी सफीदों में सीएम नायब सिंह सैनी की रैली है। इस दौरान मुख्यमंत्री 19 करोड़ 30 लाख 83 हजार रुपये की लागत की छह परियोजनाओं का उद्घाटन और 21 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की लागत की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 40 करोड़ 45 लाख 96 हजार रुपये है।
CM Rally : सफीदों में इन परियोजनाओं का होगा उदघाटन
- डीसी मोहमद इमरान रजा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
– राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में तीन करोड़ 75 लाख 51 हजार रुपये की लागत से 12 शिक्षण कक्षों का उद्घाटन किया जाएगा। - -सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत हांसी ब्रांच के आरडी 75400 से 76300/एल तक छठ पूजा एवं गणेश विसर्जन के लिए घाट का उद्घाटन किया जाएगा। इस विकास कार्य पर 3 करोड़ 20 लाख 71 हजार रूपये की राशि खर्च की गई है।
- -नागक्षेत्र तीर्थ के समीप हांसी ब्रांच के आरडी 72200 से 72600 तक घाट के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया जाएगा। इस विकास कार्य पर 1 करोड़ 42 लाख 67 हजार रूपये की धनराशि खर्च की गई है।
- -पड़ाना ड्रेन में आरडी 69100 से 73200 तक साइड लाइनिंग एवं तीन पुलों के पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया जाएगा। जिस पर चार करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।
-जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजर्माग किनारे स्थित आरडी 52000 तथा पडाना नाले पर आरडी शून्य से 9000 व लुदाना नाके की लिंक नाले की ईंटों से बनी साइड लाईनिंग का उद्घाटन किया जाएगा। इस विकास कार्य पर दो करोड़ 93 लाख रूपये खर्च किये गए हैं। - – सरफाबाद माइनर के आरडी नंबर शून्य से 32650 टेल तक तथा आरडी 22355 से रजबाहा नंबर तीन के पुननिर्माण का उद्घाटन किया जाएगा। जिस पर तीन करोड़ 26 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
– इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास: - -हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) की तीन करोड़ 14 लाख 13 हजार रुपये की लागत से सफीदों नई अनाज मंडी में आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत (फेज-2), राइजिंग मेन एवं स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
-10 करोड़ एक लाख रुपये की लागत से लुदाना में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। - -उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आठ करोड़ रुपये की लागत से पिल्लूखेड़ा में महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में पानी बिल भरने का तरीका बदला, अब सीधे आपके व्हाट्सएप पर आएगा बिल का लिंक

