Jind Homecard Case : रेहड़ी पर जूस पीकर भुगतान नहीं करने वाले होमगार्ड की पुलिस से सेवाएं समाप्त

Date:

Jind Homecard Case : जींद में मुख्यमंत्री की रैली में रविवार को ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान महावीर ने एक रेहड़ी चालक से जूस पीकर पैसे नहीं दिए। इसकी वीडियो वायरल होने पर एसपी कुलदीप सिंह ने पुलिस से उसकी सेवाएं समाप्त कर दी। इसके अलावा एसपी ने होमगार्ड विभाग को पत्र लिखकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वहीं भविष्य में उससे पुलिस में सेवाएं नहीं लेने बारे भी लिखा है।

क्या है पूरा मामला ? (Jind Homecard Case)

रविवार को मुख्यमंत्री की रैली में होमगार्ड जवान महावीर की ड्यूटी सफीदों रोड गेट के पास थी। यहां एक रेहड़ी संचालक से महावीर ने जूस पी लिया, जब रेहड़ी संचालक ने पैसे मांगे, तो महावीर ने पैसे देने से मना कर दिया। इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद मामले की भनक एसपी कुलदीप सिंह को भी लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिसकर्मी भेज कर रेहड़ी संचालक का भुगतान करवाया। बाद में एसपी ने होमगार्ड जवान की पहचान करवा पुलिस से उसकी सेवाएं समाप्त कर दी। उन्होंने होमगार्ड विभाग को भी पत्र लिखकर महावीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Haryana Nautapa : 25 मई से एक जून तक रहेगा नौतपा, लू से बचने के लिए बरतें सावधानियां

एकता क्रांति न्यूज, जींद। (Haryana Nautapa) : भीषण गर्मी...

Sonipat news : जिसने क्रिकेट में बनाना था करियर, उसकी जिंदगी स्वीमिंग पूल में थम गई

एकता क्रांति, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट का...